scriptडिलिवरी के वक्त प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, युवती बोली- नहीं रहा कभी कोई बॉयफ्रैंड चाहे करवा लो वर्जिनिटी टेस्ट | girl never had boyfriend mysteriously gives birth to baby in china | Patrika News
अजब गजब

डिलिवरी के वक्त प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, युवती बोली- नहीं रहा कभी कोई बॉयफ्रैंड चाहे करवा लो वर्जिनिटी टेस्ट

महिला को थी पेट दर्द की शिकायत
डॉक्टरों ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा
महिला ने दिया हैरान करने वाला बयान

Feb 20, 2019 / 03:36 pm

Priya Singh

girl never had boyfriend mysteriously gives birth to baby in china

डिलिवरी के वक्त प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, युवती बोली- नहीं रहा कभी कोई बॉयफ्रैंड चाहें करवा लो वर्जिनिटी टेस्ट

नई दिल्ली। चीन के गुइयांग ( Guiyang ) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला को पेट दर्द की शिकायत हुई। दर्द की शिकायत लेकर जब वह डॉक्टर के पास गई तब उसे पता बताया गया कि वह प्रेग्नेंट है। लड़की को यह खबर सुन हैरानी हुई और उसने पहली दफा प्रेग्नेंट होने की बात को नकार दिया। लड़की का कहना था कि वह कभी किसी लड़के के संपर्क में नहीं आई। उसका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा। इसके बाद डॉक्टरों ने उससे कहा कि हो सकता है नशे की हालत में किसी से उसके संबंध बने हों। इस बात पर लड़की का कहना था कि उसने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया फिर ऐसा कैसे हो सकता है।

लड़की का प्रेग्नेंट होने की बात को नकारना डॉक्टरों को बेहद परेशान कर रहा था। डॉक्टरों यह बात इसलिए हैरान कर रही थी क्योंकि लड़की पढ़ी-लिखी थी। 20 साल की इस महिला को लेबर पेन के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया तो उसने बच्चे को जन्म देने से इंकार कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि पढ़ी-लिखी इस महिला का वजन बीते कुछ महीनों बढ़ रहा था लेकिन उसे प्रेग्नेंट होने का अंदाज़ा नहीं लगा यह बात हैरान करने वाली है। बता दें कि इस परिस्थिति में इस महिला ने डॉक्टरों से उसका वर्जिनिटी टेस्ट करने को जोर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब डिलिवरी के समय लड़की को पता चला हो कि वह प्रेग्नेंट है।

डॉक्टरों ने महिला की सवास्थ की जांच की तो पता चला कि महिला के पीरियड्स भी असामान्य रहते थे जिसकी वजह से उसे प्रेग्नेंट होने का पता नहीं चला। बता दें कि महिला इस बात को मानाने को तैयार ही नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट है। उसे मनाने में डॉक्टरों को काफी समय लगा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि बच्चे के जन्म के बाद महिला ने उसे अपनाने के लिए मना कर दिया। उसका कहना है कि यह उसका बच्चा नहीं है। फिलहाल अस्पताल ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह उसे पालते हैं या एडॉप्शन के लिए देते हैं।

Home / Ajab Gajab / डिलिवरी के वक्त प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, युवती बोली- नहीं रहा कभी कोई बॉयफ्रैंड चाहे करवा लो वर्जिनिटी टेस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो