अजब गजब

लड़की के शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, होटल में सरेआम कर रही थी ऐसा.. वीडियो वायरल

जिसे लोगों ने पहचान लिया और आपस में गुफ्तगू करने लगे। थोड़ी ही देर में बार में मौजूद सभी लोगों को लड़की की इस सच्चाई के बारे में पता चल गया।

Aug 16, 2018 / 05:00 pm

Sunil Chaurasia

लड़की के शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, होटल में सरेआम कर रही थी ऐसा.. वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अमेरिका के मैरीलैंड के एक बार में अचानक काफी हलचल होने लगी। बार में आए सभी लोगों की नज़रें एक लड़की पर ही टिकी हुई थी, जो वहां आए गेस्ट्स को खाने-पीने की चीज़ें सर्व कर रही थी। दोपहर का समय था, लिहाज़ा लंच करने वाले गेस्ट्स की संख्या काफी ज़्यादा थी। बार में आए लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें दोपहर के गरम मौसम में उन्हें चिल करने का मौका मिल जाएगा। लेकिन जैसे ही उनकी नज़रें वहां काम करने वाली लड़की पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने पहली ही नज़र में लड़की की सच्चाई को भांप लिया, जो बार में बिना कपड़े पहने ही ड्रिंक्स सर्व कर रही थी।
दरअसल लड़की ने अपने शरीर पर बॉडी पेंट कराया था, जिसे लोगों ने पहचान लिया और आपस में गुफ्तगू करने लगे। थोड़ी ही देर में बार में मौजूद सभी लोगों को लड़की की इस सच्चाई के बारे में पता चल गया। जबकि लड़की को उम्मीद थी कि वह बार में आए गेस्ट्स को गच्चा देने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन उसकी सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बता दें कि बॉडी पेंट कराना अब काफी आम हो गया है। बॉडी पेंट की शुरूआत आज से कई साल पहले ही हो चुकी थी।
बिना कपड़े की लड़की को देखने के बाद बार में आए गेस्ट्स की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। जहां एक ओर कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ लोग लड़की के बॉडी पेंट से काफी खफा हो गए थे। बार में बिना कपड़ों के सर्विंग कर रही लड़की का नाम शैनन है, जो उस दिन मैरीलैंड के Lee’s Landing Docking Bar में बिना कपड़े पहने गेस्ट्स को ड्रिंक्स सर्व कर रही थी। शैनन का बॉडी पेंट जैन सीडल नाम की आर्टिस्ट ने किया था, जो ‘Jen the Body Painter’ के नाम से मशहूर है। शैनन के बॉडी पेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Home / Ajab Gajab / लड़की के शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, होटल में सरेआम कर रही थी ऐसा.. वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.