scriptब्रेकअप के बाद इस लड़के गर्लफ्रेंड का किया ऐसा हाल, सुनकर दंग रह जाएंगे | Girlfriend ruined boyfriend's career by sending him fake email | Patrika News

ब्रेकअप के बाद इस लड़के गर्लफ्रेंड का किया ऐसा हाल, सुनकर दंग रह जाएंगे

Published: Jul 02, 2018 04:01:25 pm

Submitted by:

Arijita Sen

प्यार में धोखा खाने के बाद जब इस लड़के के सिर से इश्क का नशा उतरा तब उसे अपनी बर्बादी का एहसास हुआ। कनाडा में घटी इस घटना में प्रेमी का नाम एरिक है।

Eric and Jennifer

ब्रेकअप के बाद इस लड़के गर्लफ्रेंड का किया ऐसा हाल, सुनकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली। इश्क या प्यार में बर्बाद होते हुए तमाम लोगों को आपने देखा होगा। कुछ लोग इससे निकल पाने में सफल हो जाते हैं तो वही कुछ तनाव में आकर अपनी जिंदगी को ही दांव पर रख देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इश्क के किस्से को जानकर आपको बड़ी ही हैरानी होगी। प्यार में धोखा खाने के बाद जब इस लड़के के सिर से इश्क का नशा उतरा तब उसे अपनी बर्बादी का एहसास हुआ।

Colburn school

कनाडा में घटी इस घटना में प्रेमी का नाम एरिक अब्रामोविट्ज है। एरिक ने हाल ही में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के ऊपर इस बात का आरोप लगाया है कि उसकी वजह से उसका करियर बर्बाद हो गया है। एरिक की गर्लफ्रेंड का नाम जेनिफर ली है। एरिक ने जेनिफर पर न केवल आरोप लगाया है बल्कि उसके खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज किया है।

एरिक ने अपने आरोप में कहा कि साल 2013 में लॉस एंजिल्स के मशहूर स्कूल कोलबर्न कंजरवेटरी ऑफ म्यूजिक में उसने अपनी पढ़ाई के लिए आवेदन भेजा था। एरिक वहां मशहूर म्यूजिशियन क्लेरिनेट येहुदा गिलाड से संगीत सीखना चाहता था। इसके साथ ही वहां अच्छी स्कॉलरशिप भी मिलती है।

एरिक के लिए यह बहुत अच्छा मौका था। वह इसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहता था। इसे हासिल करने के लिए उसने काफी मेहनत भी की थी। पूरे प्रिपरेशन के साथ एरिक ने लाइव ऑडिशन भी दिया था। इतना कुछ करने के बाद भी जब वहां उसका सिलेक्शन नहीं हुआ तो एरिक बहुत डिप्रेस्ड हो गया।

 

 

Yehuda Gilad

इस घटना के करीब दो साल बाद जब एरिक का जेनिफर से ब्रेकअप हो गया तो उसका सामना एक ऐसी सच्चाई के साथ हुआ जिसे जानने के बाद वह दंग रह गया।दरअसल, एरिक को कोलबर्न कंजरवेटरी में सिलेक्ट न किए जाने का जो ईमेल मिला था उसे जेनिफर ने ही भेजा था।

जेनिफर का इस बारे में कहना है कि उस दौरान एरिक और वह दोनों साथ में पढ़ते थे। दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। जेनिफर नहीं चाहती थी कि डेटिंग के दौरान एरिक उसे छोड़कर कहीं और जाए।

कोर्ट में जब इस बारे में जेनिफर से पूछा गया तो उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। कोर्ट ने एरिक का करियर बर्बाद करने के लिए जेनिफर पर 2 लाख 60 हजार डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो