scriptघर के बाहर धरने पर बैठी प्रेम‍िका, बोली- शादी करो वरना… | girlfriend sit on protest for marriage outside lover house | Patrika News

घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेम‍िका, बोली- शादी करो वरना…

locationनई दिल्लीPublished: Mar 07, 2021 02:16:30 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जिसको देखकर लड़का और उसका परिवार घर छोड़कर भाग गए।

girlfriend

girlfriend

नई दिल्ली। आपने इश्क, प्यार और धोखा की कई कहानियां पढ़ी और सुनी होगी। अक्सर लोग प्यार में डूब जाने के बाद किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। प्यार में पागल प्रेमी अपने पार्टनर के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं। सबसे बड़ी खास बात यह है कि वह अपने परिवार के खिलाफ भी हो जाते हैं। कोई प्रेमी इतना जिद्दी होता है कि अपनी बात मनवाने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। बहुत से कपल को प्यार में धोखा मिल जाता है। वहीं कुछ लोग अपने प्यार को पाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद कोई भी नीति अपनाने से नहीं हिचके चाहते। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। खबरों के अनुसार यहां पर एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जिसको देखकर लड़का और उसका परिवार डर के मारे घर छोड़कर भाग गए।

प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका
एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। यह देखकर लड़का और उसके परिवार के लोग घबरा गए, घर पर ताला लगा कर भाग गए। आधी रात को लौटने पर देखा कि वह लड़की वहीं पर बैठी थी। प्रेमिका वहां पर ही देखकर सभी वापस वापस भागने लगे तो गांव के लोगों ने उन्हें बैठा कर समझाया। काफी जिद्द बहन के बाद प्रेमिका तब मानी जब प्रेमी ने उससे निकाह किया।

यह भी बढ़ें :— छोटी सी उम्र में लग गया था ये चस्का, 8 साल के बच्चे ने किया ये कारनामा

शादी का झांसा देकर किया दुराचारा
खबरों के अनुसार, बिहार के कटिहार की एक युवती शीशगढ़ के गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। इस दौरान गांव धनेली का एक लड़का भी वहां रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वहीं मुलाकात हुई और एक दूसरे से प्रेम हो गया। लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर कई दिन दुराचार किया। इसके बाद हरियाणा में रिश्तेदार के यहां ले गया। कुछ दिन रहने के बाद उसे वापस उसकी बहन के घर छोड़ आया। इसके बाद वह निकाह करने से इनकार कर दिया।

मौलवी को बुलाकर करवाया निकाह
युवती का कहना है कि इस बारे में उसने पुलिस में भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोई रास्ता न देख उसे प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। लड़की के धरना देने पर लड़का और उसके परिवारवाले घर में ताला लगाकर भाग गए। उनके वापस लौटने पर लड़की को वहीं बैठा देखकर गांववालों ने समझाया और लड़के और परिवार को निकाह के लिये मनाया। मौलवी को बुलाकर प्रेमी-प्रेमिका का लड़की की बहन के घर पर निकाह कराया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zqmjs
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो