अजब गजब

डाॅल पर आया शख्स का दिल, सगाई पर दिए iPhone समेत कई ब्रांडेड गिफ्ट्स

Engagement with a doll : हांग-कांग के रहने वाले शख्स ने किया अनोखा काम
शख्स की उम्र 36 साल है, उन्हें डाॅल के साथ अपनापन महसूस होता है

Feb 05, 2021 / 09:45 pm

Soma Roy

Engagement with a doll

नई दिल्ली। कहते हैं मोहब्बत कभी भी किसी से भी हो सकती है। इसलिए कई लोग बेजान चीजों में भी अपना लव पार्टनर ढूंढ़ लेते हैं। ऐसा ही कुछ हांग-कांग के रहने वाले एक शख्स ने भी किया। दरअसल उनका दिल एक (सेक्स) डाॅल पर आ गया, जिससे उन्होंने सगाई कर ली। इतनी ही नहीं वो अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए ढ़ेर सारे महंगे तोहफे भी देते हैं।
शख्स का नाम शाई टियानरोंग है। वह 36 साल के हैं। वह किसी लड़की के प्यार में घायल होने के बजाय एक प्लास्टिक की डाॅल पर अपना दिल हार बैठे। इस डॉल को वह अपने प्लेजर के लिए खरीदकर लाए थे, लेकिन उसके साथ वक्त गुजारते हुए शाई को एहसास हुआ कि वो उससे प्यार करते हैं। तभी उन्होंने डाॅल को अपना हमसफर बनाने का फैसला लिया। उन्होंने गुड़िया से सगाई कर ली। उन्होंने उसे तोहफे मेंआईफोन 12 समेत कई ब्रांडेड कपड़े और जूते दिए हैं।
शाई डाॅल से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने उसे बहुत हिफाजत से रखा है। उसकी स्किन गंदी न हो जाए इसलिए वो उसे किस तक नहीं करते हैं। शाई का कहना है कि उन्हें डाॅल के प्रति लगाव काफी पहले से था। मगर उसे खरीदने के लिए पहले उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। बाद में उन्होंने पैसे जोड़कर अपने बजट के अनुसार एक डाॅल खरीदी। वे अपने फैसले से बेहद खुश हैं। शाई का मानना है कि एक डाॅल से शादी करना लड़की को अपना साथी बनाने से ज्यादा बेहतर है। क्योंकि डाॅल उनसे कभी लड़ाई नहीं करती है।

Home / Ajab Gajab / डाॅल पर आया शख्स का दिल, सगाई पर दिए iPhone समेत कई ब्रांडेड गिफ्ट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.