scriptतो इसलिए यहां को लोग पिंजरों में रहते हैं, किराया है बेहद महंगा | Hong kong people lives in metal cage | Patrika News

तो इसलिए यहां को लोग पिंजरों में रहते हैं, किराया है बेहद महंगा

Published: Apr 23, 2019 04:43:38 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

इसलिए रहते हैं यहां के लोग पिंजरों में
वजह बेहद हैरान करने वाली
नहीं है कोई और विकल्प

hong kong

तो इसलिए यहां को लोग पिंजरों में रहते हैं, किराया है बेहद महंगा

नई दिल्ली: आपने सुना होगा कि जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है। साथ ही जब आप चिड़ियाघर ( Zoo ) घूमने गए होंगे तो आपने ये नाजरा देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि इंसान पिंजरे के अंदर रह रहे हो। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग सच में पिंजरों में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है।

यहां लड़कों को शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानें क्या है मामला

जिस देश में लोग पिंजरे में रहते हैं उस देश का नाम है हांगकांग ( Hong Kong )। यहां के लोग पिंजरे में रहते हैं। दरअसल, इन पिंजरों में वो लोग रहते हैं जो महंगे घर खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में इन लोगों के पास रहने के लिए एक ही विकल्प बचता है और वो है ये पिंजरे। लेकिन ये पिंजरे भी इन लोगों को आसानी से नहीं मिलते, इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है। इन पिंजरों को खंडहर बन चुके मकानों में रख दिया जाता है जिसके बाद यहां लोग रहते हैं।

यहां काम करने के लिए महिलाएं निकलवा रही हैं अपने शरीर का एक ख़ास अंग, वजह बेहद अमानवीय

इन पिंजरों के अंदर एक-एक अपार्टमेंट में 100-100 लोग रहते हैं। साथ ही एक अपार्टमेंट ( apartment ) में महज 2 ही टॉयलेट ( Toilet ) होते हैं। ऐसे में लोगों को पैसे देने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग यहां सोने के लिए गद्दे नहीं बिछाते बल्कि बांस की चटाई का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों के लिए यहां दिन काटना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कोई और विकल्प न होने के चलते मजबूरी में यही रास्ता नजर आता है।

ट्रेंडिंग वीडियो