scriptदुल्हन के घर जाने की बजाए दूल्हे को लेकर घोड़ी कूद पड़ी कुएं में | Horse carrying groom fall into well in Gonda, UP | Patrika News
अजब गजब

दुल्हन के घर जाने की बजाए दूल्हे को लेकर घोड़ी कूद पड़ी कुएं में

बिदकी घोड़ी को घोड़ी वाला संभाल पाता उससे पहले ही घोड़ी ने दूल्हे सहित कुएं में छलांग लगा दी…

Jul 13, 2017 / 06:57 pm

dinesh

Groom

Groom

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक अलग ही घटना देखने को मिली है। गोंडा के एक गांव में बारात दुल्हन को लाने के लिए तैयार थी। सजाधजा दूल्हा घोड़ी पर चढ़ चुका था। गाजे-बाजों का शोर सुनाई दे रहा था। सभी बाराती तैयार होकर नाचने के लिए तैयार थे। अब रस्मों के अनुसार दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं की परिक्रमा करनी थी। 
रिवाजों के अनुसार रस्म शुरू हुई। तभी बारात में किसी ने पटाखा दाग दिया। पटाखे की आवाज से दूल्हे की घोडी बिदक गई। ऐसे में वहां अफरा-तफरी मच गई। बिदकी घोड़ी को घोड़ी वाला संभाल पाता उससे पहले ही घोड़ी ने दूल्हे सहित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हंसी-खुशी के माहौल में एकदम से परेशानी का साया छा गया। 
दरअसल, घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं के फेर लगाने थे। लेकिन बिदकी घोड़ी ने रंग में भंग कर दिया। किसी तरह जेसीबी मशीन के जरिए घोड़े और दूल्हें को रस्सी के जरिए कुएं सेेेे बाहर निकाला गया। 

Home / Ajab Gajab / दुल्हन के घर जाने की बजाए दूल्हे को लेकर घोड़ी कूद पड़ी कुएं में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो