scriptइस गांव में अपने आप लग जाती है घरों में आग | Houses in this place catches fire mysteriously | Patrika News
अजब गजब

इस गांव में अपने आप लग जाती है घरों में आग

यह मामला इटली के एक गांव का है, जहां घरों में अपने आप आग लगने के किस्से सामने आए हैं।

Nov 03, 2017 / 02:19 pm

अमनप्रीत कौर

houses catch fire mysteriously

houses catch fire mysteriously

नई दिल्ली। हर व्यक्ति बड़े ही प्यार से अपने सपनों का घर बनाता है। वहीं अगर उस घर में आग लग जाए तो। बेशक एक बार घर में आग लग जाए तो लाखों का नुकसान हो जाता है। हालांकि एक जगह ऐसी है जहां के घरों में अपने आप ही आग लग जाती है, वह भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार। यह मामला इटली के एक गांव का है, जहां घरों में अपने आप आग लगने के किस्से सामने आए हैं। ऐसा इस गांव में आज से नहीं बल्कि वर्ष २००४ से हो रहा है। इस गांव का नाम सिसिलियन वैली ऑफ कैनेटो डी कैरोनिया है। इस गांव में केवल घर ही नहीं बल्कि कार से लेकर बेड तक कुछ भी अपने आप जलने लगता है।
इस गांव के किसी न किसी घर में रोजाना कुछ न कुछ जलने की खबर सामने आती है। कई लोगों ने इसके पीछे के रहस्य को जानने का प्रयास किया है, लेकिन वे इस गुत्थी को सुलझा नहीं सके। यह कोई नहीं जानता कि आखिर यहां आग आपने आप क्यों और कैसे लग जाती है। उधर गांव के कुछ लोग इसे बुरी शक्तियों का प्रकोप मान रहे हैं, तो कुछ आलौकिक शक्तियों को जिम्मेदार मानते हैं। कई बार तो यहां चीजें स्विच ऑफ होने के बाद भी जलने लगती हैं।
अब तक यहां बाथरूम के कांच में आग लग जाना, पानी की पाइप्स लीक होने लगना, एसी पिघलना, जानवरों का अचानक मर जाना और दरवाजे अपने आप खुलने लगना व बंद होने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। वर्ष २००७ में एक अखबार ने नागरिक सुरक्षा विभाग से लीक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके अनुसार इसे एलियंस से भी जोड़ा जा रहा था और इसका जिम्मेदार अज्ञात विद्युत चुम्बकीय विकिरण यानी कि रेडिएशन को ठहराया गया था, लेकिन अभी भी वहां के लोग इसे एक अलौकिक शक्ति का ही रूप मानते हैं।

Home / Ajab Gajab / इस गांव में अपने आप लग जाती है घरों में आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो