scriptमां दुर्गा के इस मंदिर में पति-पत्नी एक साथ नहीं करते दर्शन, वजह बेहद हैरान करने वाली | husband and wife together can not worship in shrai koti temple | Patrika News

मां दुर्गा के इस मंदिर में पति-पत्नी एक साथ नहीं करते दर्शन, वजह बेहद हैरान करने वाली

Published: May 16, 2019 04:44:23 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

इस मंदिर की मान्यता है बड़ी अजीब
इस वजह से नहीं कर सकते यहां एक साथ दर्शन
शिमला में स्थित है ये मंदिर

shrai koti temple

मां दुर्गा के इस मंदिर में पति-पत्नी एक साथ नहीं करते दर्शन, वजह बेहद हैरान करने वाली

नई दिल्ली: भारत में कई मंदिर हैं, जहां कई तरह की अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं हैं। लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां पति-पत्नी एक साथ भगवान के दर्शन नहीं कर सकते। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों है? तो आपको बता दें कि ये मंदिर है मां दुर्गा का। जहां पर एक साथ पति-पत्नी मां दुर्गा के दर्शन नहीं कर सकते। इसके पीछे भगवान शिव का एक रहस्य जुड़ा हुआ है।

शिमला ( Shimla ) के रामपुर नाम के स्थान पर मां दुर्गा का एक मंदिर स्थित है जिसका नाम श्राई कोटि है। जहां पति-पत्नी एक साथ इस मंदिर में न तो जा सकते हैं और न ही यहां पूजन कर सकते हैं। इस पर यहां पूरी तरह से रोक है। इसके पीछे की वजह है कि एक बार भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों कार्तिकेय और गणेश को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने को कहा था। कार्तिकेय तो अपने वाहन पर बैठकर ब्रह्मांड का चक्कर लगाने चले गए, लेकिन गणेशजी ने ऐसा न करते हुए अपने माता-पिता (शिव और पार्वती ) के चक्कर लगा कर ये कह दिया कि ब्रह्मांड माता-पिता के चरणों में ही है।

आसमान से कैद किया गया बच्चों का ऐसा नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे, देखिए वीडियो

वहीं दूसरी तरफ जब तक कार्तिकेय लौटे तब तक गणेश भगवान की शादी हो चुकी थी। ऐसे में कार्तिकेय को काफी गुस्सा आया और उन्होंने कभी विवाह ( Marriage ) न करने का संक्लप लिया। ऐसे में उनके इस फैसले से माता पार्वती रुष्ट हो गई और उन्होंने कहा कि जो भी पति-पत्नी एक साथ उनके मंदिर में दर्शन करेंगे वो एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। जिसके बाद से इस मंदिर ( Temple ) में कोई भी जोड़ा पूजा-अर्चना नहीं करता। हालांकि, यहां दंपतियों के दर्शन करने पर रोक नहीं है, लेकिन वो दर्शन के लिए अलग-अलग समय पर जाते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो