scriptएक बीवी के साथ संबंध बना रहा था, बाकी की पांच बीवियां भी आ धमकी और एक-एक करके संबंध बनाने लगीं तभी… | husband gangraped by his own 5 wives | Patrika News

एक बीवी के साथ संबंध बना रहा था, बाकी की पांच बीवियां भी आ धमकी और एक-एक करके संबंध बनाने लगीं तभी…

Published: Aug 24, 2018 02:35:49 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

उन्होंने मिलकर यूरोको का तब तक रेप किया, जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

nigeria

एक बीवी के साथ संबंध बना रहा था, बाकी की पांच बीवियां भी आ धमकी और एक-एक करके संबंध बनाने लगीं तभी…

नई दिल्ली। अफ्रीका महाद्वीप के नाइजीरिया से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वैसे आमतौर पर पति के अत्याचारों की शिकार महिलाओं के अनेकों मामले सामने आते हैं। लेकिन नाइजीरिया के इस मामले में पीड़ित महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। पीड़ित शख्स का नाम यूरोको ओनोजा बताया जा रहा है जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। नाइजीरिया के बिनेयू के रहने वाले यूरोको पेशे से एक करोड़पति कारोबारी थे, जिन्होंने छह शादियां की थी। वैसे तो यूरोको की ज़िंदगी में सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन छठी शादी करने के बाद यूरोको अपनी बाकी की बीवियों पर कम ध्यान देने लगे।
यूरोको का ऐसा व्यवहार बाकी की पांच बीवियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने मिलकर यूरोको का तब तक रेप किया, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। यूरोको के साथ रेप करने वाली महिलाओं ने कहा कि छठी शादी करने के बाद वे अपना सारा ध्यान केवल उसी पर केंद्रित कर रखे थे। जिसकी वजह से बाकी की बीवियों की ख्वाहिशें पूरी नहीं हो पा रही थीं। स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक यूरोको अपनी छठी पत्नी ओनोजा के साथ कमरे में संबंध स्थापित कर रहे थे, उसी वक्त वहां बाकी की पांचों बीवियां भी आ धमकी।
कमरे में पहुंची पांचों महिलाओं ने यूरोको को निर्देश दिया कि वे बारी-बारी उनके साथ संबंध स्थापित करें। पांचों महिलाओं के इस निर्देश का पालन करना यूरोको की मजबूरी बन गई थी, क्योंकि उन सभी के पास चाकू-छूरे और डंडे जैसे हथियार थे। क्रूर बीवियों के दबाव में आकर यूरोको ने उनके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया। पहली चार बीवियों के साथ संबंध बनाने के बाद जब यूरोको पांचवी बीवी के साथ संबंध बना रहा था तो उसने दम तोड़ दिया। ओनोजा ने बताया कि यूरोको की मौत के बाद वे सभी वहां से फरार हो गईं। पुलिस ने इस पूरे मामले में यूरोको की दो आरोपी बीवियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो