scriptबिना जुर्म किए यहां मासूमों को कैद करने की बात पर किया जा रहा विचार,अब है सरकार की मंजूरी का इंतजार | In Kerala Jail museum people will be jailed without doing crime | Patrika News

बिना जुर्म किए यहां मासूमों को कैद करने की बात पर किया जा रहा विचार,अब है सरकार की मंजूरी का इंतजार

Published: Jul 20, 2018 03:19:43 pm

Submitted by:

Arijita Sen

यहां जेल में बिना किसी आपराधिक काम को अंजाम दिए बगैर ही आम आदमी को जेल की हवा खाने को मिलेगी। केरल में इस आम कारागार को बनाए जाने का काम चल रहा है।

demo pic

बिना जुर्म किए यहां मासूमों को कैद करने की बात पर किया जा रहा विचार,अब है सरकार की मंजूरी का इंतजार

नई दिल्ली। इंसान की हमेशा से ही यह प्रवृत्ति रही है कि जिस चीज को उनसे जितना छिपाया जाता है, उसे देखने या उसके बारे में जानने की उसकी इच्छा उतनी ही तीव्र होती है। इन चीजों में एक है किसी कैदी की जिंदगी के बारे में जानना।

वास्तव में एक कैदी की जिंदगी कैसी होती है? जेल में रहते हुए उसे कैसा महसूस होता है? वहां का माहौल कैसा होता है? इन चीजों के बारे में करीब से जानना किसी भी आम इंसान के लिए संभव नहीं।

इंसान के मन में छिपी हुई इस इच्छा को पूरा करने पर विचार किया जा रहा है। यहां जेल में बिना किसी आपराधिक काम को अंजाम दिए बगैर ही आम आदमी को जेल की हवा खाने को मिलेगी।

demo pic

जी हां, दरअसल केरल में जल्द ही एक ऐसे ही जेल म्यूजियम बनाने की बात चल रही है जहां लोग इस बात को महसूस कर सकेंगे कि जेल में एक कैदी को कैसा फील होता है। इस जेल के अंदर पर्यटक जाकर अपनी इस दबी हुई इच्छा को पूरी कर सकेंगे।

बता दें, केरल के त्रिशूर जिले की विय्यूर केंद्रीय जेल में एक ऐसा अनोखा जेल म्यूजियम खुलने वाला है। इस आम कारागार को बनाए जाने का काम सक्रियता से चल रहा है। इस जेल म्यूजियम में आकर आम इंसान कैदियों जैसा महसूस कर सकेंगे।

demo pic

हालांकि यह सबकुछ फ्री में नहीं होगा। इसके लिए आपको कुछ पैसों का भुगतान करना होगा। तब जाकर कही आप पूरे एक दिन के लिए जेल के वातावरण को महसूस कर पाएंगे।

अगर इस जेल वाले प्रस्ताव को सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई तो पर्यटकों को यह बहुत ही जल्द उपलब्ध होगी। यहां आने वाला इंसान पूरे एक दिन के लिए कैद में रह सकेगा और उसे इस दौरान वैसा ही खाना दिया जाएगा जैसा कि जेल में कैदियों को दिया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो