अजब गजब

अजीबोगरीब प्रथा: इस देश में बच्चे को जन्म देने के बाद मां रहती है दूर, गर्भनाल दफनाने के बाद मनाया जाता है शोक

दुनिया में बच्चे को जन्म को लेकर है अजीब रस्में
इस देश में 3 महीने तक बच्चे को गोद में रखती है मां

नई दिल्लीJan 29, 2021 / 07:04 pm

Pratibha Tripathi

Unique tradition after giving birth to a child

नई दिल्ली। किसी भी घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने से घर में खुशियां छा जाती है। हर मां का एक हसीन सपना पूरा होता है। बच्चे के जन्म लेने से हर कोई अलग-अलग तरह से अपनी खुशियों को सेलिब्रेट (Celebrate) करता है। इतना ही नही हर जगहों पर अलग अलग तरीके से रस्में और रीति-रिवाज भी निभाए जाते हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहां पर बच्चे के पैदा होने के बाद के निभाए जाने वाले रीति रिवाज को सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें
-

अजीबोगरीब प्रथा: भारत के इस गांव में 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं महिलाएं, वजह जान उड़ जाएंगे होश

दुनिया की अजीबोगरीब रस्में

आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बता रहे है जहां पर बच्चे के जन्म के बाद अजीबोगरीब रस्में (Weird Rituals) निभाई जाती है। माना जाता है कि इन अजीबोगरीब रस्मों के निभाने से बच्चे की उम्र लंबी होती है और उसके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है।

मां को 30 दिन तक सभी से रहना होता है दूर

चीन (China) में बच्चे के जन्म के बाद अजीबोगरीब रस्में (Weird Tradition) निभाई जाती है। यहां पर बच्चे को जन्म देने मां को 30 दिनों तक सभी से दूर रहना पड़ता है। इतना ही नही वो ना तो किसी से मिल सकती है ना ही वो नहा सकती है।

यह भी पढ़ें
-

18 साल का लड़का हुआ प्रेग्नेंट, कर रहा है बच्चे का बेसब्री से इंतजार

बच्चे की नाल को रखते हैं संभलाकर

जापाना में बच्चे के पैदा होने के बाद अनोखा पंरपरा निभाई जाती है। यहां पर बच्चे की गर्भनाल (Umbilical Cord) को संभालकर रखने का रिवाज है। जापान के लोग बच्चे की गर्भनाल को लाखे के बने डिब्बों में रखते हैं।

घाना में मनाते हैं शोक

नाइजीरिया (Nigeria) के घाना में बच्चे की गर्भनाल (Umbilical Cord) को अशुभ माना जाता है। जबकि अक्रीकी देशों (African Countries) में गर्भनाल को बच्चे का जुड़वा भाई या बहन माना जाता है, इसलिए जब गर्भनाल को दफनाया जाता है। तो लोग उस दौरान शोक मनाते हैं। इस जगह पर बच्चे की गर्भनाल को जमीन पर नही बल्कि पेड़ के नीचे दफनाने की प्रथा है।

तीन महीने तक जमीन को नहीं छूता बच्चा

इंडोनेशिया (Indonesia) में बच्चे को जन्म देने के बाद अनोखी परंपरा ( Indonesia Weird Tradition) है जिसे जानकर आप हैरान ही रह जाएंगे। यहां पर बच्चे के जन्म के बाद 3 महीने तक उसे मां जमीन पर नही रखती। तीन महीने तक मां बच्चे को गोद में लेकर ही रखती है। यहां की मान्यता के अनुसार, बच्चे को जमीन से दूर रखने से बच्चे का संपर्क दूसरी दुनिया से बना रहता है।

Home / Ajab Gajab / अजीबोगरीब प्रथा: इस देश में बच्चे को जन्म देने के बाद मां रहती है दूर, गर्भनाल दफनाने के बाद मनाया जाता है शोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.