और जिसकी गवाह हैं यह तस्वीरें। दरअसल मामला यह है कि, एक इंडोनेशियाई व्यक्ति की अपने चावल कुकर से शादी करने की तस्वीरें ट्विटर पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में यह आदमी सफेद शादी की पोशाक पहने है और उसकी दुल्हन यानी राइस कुकर ने सिर्फ एक सफेद रंग का शादी का घूंघट पहना है। इस व्यक्ति ने दुल्हन जैसा दिखाने के लिए अपने चावल के कुकर को एक ओढा दिया है।
यह भी पढ़ें:
इस आदमी की वायरल हुई तस्वीरों पर लोगों की बहुत प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स हैरान होने के साथ इन फोटोस को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। और कमेंट के जरिए कई सवाल भी पूछे जा रहे हैं।
साथ ही आपको बता दें कि यह अजब गजब शादी करने वाला व्यक्ति कहरोल अनम है, जिसने राइस कुकर के साथ अपनी शादी की घोषणा करने के लिए अपने फेसबुक पेज पर तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों को 44,300 से अधिक लाइक और 13,5000 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है।
इन तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बात करें तो, एक यूजर ने फिरकी लेते हुए लिखा कि, ‘मैं अपने एयर फ्रायर के साथ ऐसा करने की सोच रहा था’। एक दूसरे यूज़र में हैरानी में पूछा कि, ‘क्या इस शख्स ने अपने राइस कुकर से शादी की? इसके अलावा एक अन्य यूज़र ने प्रतिक्रिया दी कि, ‘यह शख्स बेहद ही जीनियस है’।
एक बात और है जिसे जानकर भी आपको बड़ा आश्चर्य होगा कि, अनम नामक इस इंडोनेशियन आदमी ने शादी के 4 दिन बाद ही यह जानकारी साझा की कि, उसने अपनी पत्नी यानि राइस कुकर को तलाक दे दिया है। और कारण दिया कि, उसकी पत्नी केवल चावल पकाने में अच्छी है लेकिन कोई अन्य व्यंजन बनाना नहीं जानती।
खैर आप सब समझ ही गए होंगे कि यह सब शादी और तलाक एक मजाक था। क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। और शायद अनम ने भी ऐसा ही किया होगा क्योंकि वह सोशल मीडिया पर फनी कंटेंट बनाते आ रहे हैं।