scriptदस साल से सुबह 5 से 7 की एेसी नौकरी कर रहा है ये बाज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप | interesting story about Rufus the Hawk | Patrika News

दस साल से सुबह 5 से 7 की एेसी नौकरी कर रहा है ये बाज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Published: Jul 14, 2018 02:07:48 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

इंग्लैंड में खेले जा रहे विम्बलडन में बीते 10 साल से रूफस बाज को एक अहम जिम्मेदारी मिली हुई है।

omg

दस साल से सुबह 5 से 7 की एेसी नौकरी कर रहा है ये बाज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: अब तक आपने बंदरों को भगाने के लिए लंगूर और सांप के लिए नेवले पालने की बात सुनी होगी, लेकिन कबूतरों को भगाने के लिए बाज को जिम्मेदारी सौंपने की बात नहीं सुनी होगी। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन है बिल्कुल सच। दरअसल, इंग्लैंड में खेले जा रहे विम्बलडन में बीते 10 साल से रूफस बाज को एक अहम जिम्मेदारी मिली हुई है। वह इस प्रतियोगिता के लिए तय किए गए 42 एकड़ क्षेत्रफल की सालभर निगरानी करता है।
विंबलडन दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट

बता दें, विम्बलडन प्रतियोगिता या साधारण रूप से विंबलडन दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट (खेल प्रतियोगिता) है। इसे सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है। यह प्रतियोगिता विम्बलडन के लन्दन उपनगर में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित की जाती रही है। यह चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स (खेल प्रतियोगिताओं) में से एक है और यह एकमात्र प्रतियोगिता है, जिसे आज भी खेल की मूल सतह, घास, पर खेला जाता है, जिससे लॉन टेनिस को इसका नाम मिला। इसकी घास को कबूतर नुकसान पहुंचाते थे, ऐसे में रूफस को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रूफस रोज सुबह 5 से 9 बजे तक ड्यूटी करता है


विम्बलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब ने रूफस की तैनाती की है। यह अमेरिकी हैरिस प्रजाति का बाज है। इसकी देखभाल करने वाली इमोजेन डेविस के मुताबिक, रूफस रोज सुबह 5 से 9 बजे तक ड्यूटी करता है। उसके रहते कबूतर दूर-दूर तक नहीं भटकते हैं।

रूफस के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

बता दें, रूफस की लोकेशन के बारे में पता लगाने के लिए उसके शरीर में रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है। वह जहां भी जाता है, उसकी पूरी जानकारी रहती है। 2012 में उसका ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया। इसे 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रूफस जब सिर्फ 16 हफ्तों का था, तभी से विम्बलडन में अपनी सेवा दे रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो