scriptOMG! ये था दुनिया का सबसे ‘खूनी दरिंदा’, वेश्याओं को बनाता था अपना निशाना लेकिन आज तक नहीं पकड़ पाया कोई | It was Serial killer 5 murder but no one was able to catch till date | Patrika News

OMG! ये था दुनिया का सबसे ‘खूनी दरिंदा’, वेश्याओं को बनाता था अपना निशाना लेकिन आज तक नहीं पकड़ पाया कोई

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2020 11:58:24 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

लंदन में हुई थी ये हत्याएं
इस सीरियल किलर से दुनिया भर में लोग डर गए थे

It was Serial killer 5 murder but no one was able to catch till date

It was Serial killer 5 murder but no one was able to catch till date

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे किलर हुए है, जिनके नाम से ही लोग कांपते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम से 125 साल बाद भी लोग कांपते हैं। विक्टोरियल इंग्लैंड ( England ) का सीरियल किलर जिसका नाम था ‘जैक द रिपर’। ये इतना खतरनाक था कि केवल नशे में धुत्त वेश्याओं को अपना शिकार बनाता था। चलिए जानते हैं ये सीरियल किलर ( serial killer ) ऐसा क्यों करता था और लोग इसके नाम से आज भी क्यों कांपते हैं।

killer1.png

लड़की ने शख्स का शादी का प्रपोजल ठुकराया, लेकिन वापस नहीं की ‘2 करोड़’ की अंगूठी

दरअसल, लंदन के अखबार में सितंबर 1888 को एक सनसनीखेज खत छपा। बताया जाताहै कि ये खत इसी खतरनाक हत्यारे ने लिखा था। इस खत में उसने पहली हत्या के बारे में वीभत्स तरीके से जानकरी दी थी। साथ ही उसने ये भी बताया कि वो और हत्याएं करने वाला है। हालांकि, इस खत के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं थी कि ये खत सीरियल किलर ने ही लिखा है। लंदन का व्हाइट चैपल इलाका वेश्याओं का गढ़ माना जाता था और इसी इलाके में जैक ने ज्यादातर हत्याएं की। जैक ने 5 हत्याएं की और हत्या करने के लिए वो खास तरीका अपनाता था। पाचों लोगों की गर्दन तेज धार वाले हथियार से रेते गए थे। पहली हत्या 31 अगस्त 1988 को मेरी एन निकोलस नाम की महिला की हुई, जिसको दो कोरबारियों ने सुबह जमीन पर पड़ा देखा। पहली नजर में महिला लग रही थी जैसे वो नशे में धुत्त हो, लेकिन वो मर चुकी थी।

killer2.png

वहीं एक हफ्ता बीता ही था कि एक और वेश्या एनी चैपमेन की हत्या भी लगभग इसी तरीके से हुई थी। इसके बाद अखबारों की हैडलाइन कुछ इस तरह थी ‘वो अनाम वहशी, आधा दानव, आधा इंसान, अभी तक फरार है’। पुलिस हरकत में आई और पूछताछ शुरू की, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली थे। इसके बाद सिंतबर के आखिरी समय में इस हत्यारे ने दो अन्य महिलाओं को मौत के घाट सुला दिया। इसके बाद तो ये मामला लंदन तक सीमित नहीं रहा बल्कि, पूरी दुनिया में फैल गया। घटना स्थल पर हजारों लोग पहुंचे और यहां तक कि खुद रानी विक्टोरिया भी यहां पहुंची। इसके बाद जासूसों को लगाया गया, पुलिस की गश्त बढ़ाई गई, लेकिन कुछ दिनों तक कुछ नहीं हुआ। वहीं इसके बाद हत्यारे ने 25 साल की मेरी केली को अपना शिकार बनाया। हालांकि, इसके बाद उसने हत्याएं नहीं की लेकिन इन घटनाओं का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। कोई ये नहीं जान सका आखिर ये सीरियल किलर था तो था कौन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो