अंगूर की इस बेहतरीन किस्म को रूबी रोमन नाम दिया गया है।
इस खास अंगूर का आकार बड़ा होता है लगभग एक क्रेजी बॉल जितना और स्वाद में यह बेहद ही मीठा व रसीला होता है। इसके हर दाने का वजन 20 ग्राम से भी ज्यादा होता है।
अंगूर की इस किस्म को जापान के इशिकावा प्रांत में खेती से जुड़ी सहकारी समिति ने तैयार किया है।
ये अंगूर केवल जापान में ही उगाए जाते हैं। इसके एक गुच्छे में 30 अंगूर होते हैं।
कनाजावा के थोक बाजार में बीते दिन इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के इस गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने खरीदा।
यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति की सितंबर महीने में रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करने की योजना है।