scriptप्यार के लिए इस राजकुमारी ने ठुकरा दिया महलों का ऐशो-आराम | Japan's Princess Mako getting married to Kei Komuro | Patrika News

प्यार के लिए इस राजकुमारी ने ठुकरा दिया महलों का ऐशो-आराम

Published: May 18, 2017 07:36:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

जापान के राजघराने के नियमानुसार अगर शाही परिवार का कोई सदस्य किसी आम आदमी से शादी करता है तो उसे राजघराना छोड़ना होता है।

Princess Mako of Japan

Princess Mako of Japan

जापान की राजकुमारी जिनसे विवाह करना चाहती हैं, वह पेशे से कानूनी सहायक 25 वर्षीय केई कोमुरो हैं। केई कोमुरो के लिए ही जापान की राजकुमारी ने अपना राजस्वी पद ठुकरा दिया है। राजकुमारी ने यह केवल अपना प्यार पाने के लिए किया है। 
जापान के कानून के अनुसार…

आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होगा। हालांकि राजघराने से जुड़ी इंपीरियल एजेंसी ने मंगलवार को इन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। जापान की रॉयल फैमिली का नियम है कि परिवार का कोई भी मेंबर आम व्यक्ति से रिलेशन नहीं बना सकता।
https://twitter.com/jakeadelstein/status/865175109941608448
दोनों की मुलाकात 5 साल पहले हुई थी…

राजकुमारी काको का दिल जीतने वाले कोमूरो टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के छात्र थे, जहां से 25 वर्षीय काको ने भी ग्रेजुएशन पूरा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पांच साल पहले टोक्यो के शिबुआ में एक रेस्टोरेंट में हुई थी।
https://twitter.com/tsheringtobgay/status/852046698553593857
जापान के राजघराने के नियमानुसार…

जापान के राजघराने के नियमानुसार अगर शाही परिवार का कोई सदस्य किसी आम आदमी से शादी करता है तो उसे राजघराना छोड़ना होता है। वर्तमान समय में जापान की राजकुमारी टोक्‍यो यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो