scriptनौजवान ने स्वीकारा मादा काकरोच के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात, तिलचट्टे को दिया गर्लफ्रेंड का दर्जा | Japanese boy dated cockroach named Lisa | Patrika News

नौजवान ने स्वीकारा मादा काकरोच के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात, तिलचट्टे को दिया गर्लफ्रेंड का दर्जा

Published: Feb 03, 2019 11:24:09 am

Submitted by:

Arijita Sen

युमा का अब ऐसा मानना है कि लिसा की मौत के दुख से उबरना उसके लिए काफी मुश्किल था।

Yuma Shinohara

नौजवान ने स्वीकारा मादा काकरोच के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात, तिलचट्टे को दिया गर्लफ्रेंड का दर्जा

नई दिल्ली। वैसे तो इंसान को प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन हम यही मानते आए है कि जब कोई बचपन से जवानी की दहलीज पर कदम रखता है तो वह किसी विपरीत जेंडर के प्रति आकर्षित होता है और इस तरह से उसे उससे प्यार हो जाता है। यह प्रकृति का एक नियम है जो सदियों से चला आ रहा है। एक 25 वर्षीय लड़के के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Yuma Shinohara

युमा शिनोहारा नाम के इस नौजवान को पहली ही नजर में एक मादा कॉकरोच से प्यार हो गया। तिलचट्टों के एक अफ्रीकन फार्म से उसने इसे खरीदा और इसके बाद से ही युमा को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ खास है, दोनों एक दूसरे को समझ सकते हैं।

अपनी इस गर्लफ्रेंड का नाम उसने लिसा रखा। लिसा को ही युमा अपना पहला प्यार मानता है और तो और युमा का तो ऐसा भी कहना था कि लिसा बहुत हॉट है और दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी हैैं।

इतना ही नहीं युमा ख्वाबों में लिसा के साथ शारीरिक संपर्क करने की बातों को भी सोचता है जिसमें कभी वह खुद को लिसा की आकृति के समान छोटा मान लेता है या कभी लिसा को इंसानों जैसा बड़ी आकृति का मानकर चलता है।

Yuma Shinohara

हद तो तब हो गई जब लिसा की मौत हो जाने पर युमा ने उसे खा लिया। जैसा कि हम जानते ही हैं कि कुछ कीट पतंगों की आयु कम होने की वजह से उनकी मौत जल्द ही हो जाती है और लिसा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मरने के बाद लिसा के शरीर को युमा ने खा लिया। दरअसल, युमा एक एनटोमोफैगिस्ट है यानि कि ऐसे लोग जो कीट पतंगों का सेवन आहार के रूप में करते हैं।

युमा का अब ऐसा मानना है कि लिसा की मौत के दुख से उबरना उसके लिए काफी मुश्किल था। उसने लिसा के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखते हुए उसका सेवन किया और अब लिसा हमेशा उसके शरीर में ही मौजूद रहेगी। जापान का यह किस्सा आजकल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो