scriptइस राजा ने बनाया था अपनी बहन के साथ संबंध! ऐसी सनकी हरकतें करने के लिए था मशहूर | julius caesar the insane king | Patrika News

इस राजा ने बनाया था अपनी बहन के साथ संबंध! ऐसी सनकी हरकतें करने के लिए था मशहूर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 06, 2019 09:51:08 am

Submitted by:

Priya Singh

यह वही राजा है जिसने 12 महीने और 365 दिन का कांसेप्ट दिया था। लेकिन कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह पागल और सनकी राजा था।

julius caesar the insane king

इस राजा ने बनाया था अपनी बहन के साथ संबंध! ऐसी सनकी हरकतें करने के लिए था मशहूर

नई दिल्ली। आज हम एक ऐसे राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कई लोग कहते हैं कि वह अपने समय का महान राजा था। लेकिन कई लोगों का मत है यह भी है कि वह बेहद ही बुरा और निर्दयी राजा था। हम बात कर रहे हैं जूलियस सीजर की। यह वही राजा है जिसने 12 महीने और 365 दिन का कांसेप्ट दिया था। लेकिन कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह पागल और सनकी राजा था। उसका घोड़ों के प्रति बहुत प्रेम था कहते हैं कि उसने अपने एक प्रिय घोड़े को मंत्री बना दिया था। जूलियस सीजर को तलवारबाजी बेहद पसंद थी एक बार वह लकड़ी की तलवार से तलवारबाजी का अभ्यास कर रहा था। वह एक तलवारबाज के साथ अभ्यास कर रह था। जूलियस को खुश करने के लिए वह बार-बार गिर रहा था। इसके बाद जूलियस के मन में न जाने क्या आया उसने मज़ाक-मज़ाक में उस तलवारबाज के सीने में असली खंजर घोंपकर उसे मार डाला। कहा जाता है जूलियस अपनी बहनों के साथ संबंध बनाता था। वह अपनी बहन जूलिया ड्रूसिला को बहुत प्रेम करता था। कहते हैं जूलिया ड्रूसिला के मरने पर उसने रोम में प्यार की देवी वीनस के मंदिर में अपनी बहन की मू‍र्ति भी लगवाई थी।

जूलियस सीजर की चार पत्नियां थीं पहली पत्नी की मौत हो गई और दूसरी को शादी के दिन ही अगवा कर लिया गया था। कहते हैं उसकी चौथी पत्नी बेहद खूबसूरत थी और समझदार भी एक बार किसी गलती के चलते जूलियस सीजर ने उसे अपने दोस्तों के सामने उससे नग्न परेड करवा दी थी। जूलियस सीजर के बारे में यह भी मशहूर है कि उसे सोने से बहुत प्रेम था। वह सोने के सिक्के और आभूषण टब में भरकर नहाया करता था। जनश्रुति है कि इसकी आंखे अंदर की तरफ धंसी हुई होनें की वजह से इसकी तुलना बकरी से की जाती थी और अगर कोई बकरी का नाम भी ले लेता था तो उसे सीधे मौत की सजा सुना दी जाती थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो