scriptइस महिला के है बेहद नवाबी शौक, नहाने में खर्च करती है करोड़ों रुपए | Kamaliya Zahoor spends so many crores in bathing daily | Patrika News

इस महिला के है बेहद नवाबी शौक, नहाने में खर्च करती है करोड़ों रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2021 09:42:07 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कमालिया को ऐसे लग्जरी शौक हैं, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कमालिया जहूर सिर्फ नहाने में लाखों रूपए खर्च कर देती है।

Kamaliya Zahoor

Kamaliya Zahoor

नई दिल्ली। दुनिया में आज भी बहुत से लोग गरीबी में अपना जीवन बीता रहे है। कई लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों मेहनत, मजदूरी और भीख मांगकर अपना पेट भर रहे है। वहीं दूसरी ओर अमीर लोग अपने पैसों के दम पर अपने सभी शौक को पूरा करते है। इसके लिए ये लोग पैसे को पानी की तरह बहाते है। आज आपको एक ऐसी अमीर लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो नहाने में करोड़ों रुपए खर्च करते है। युक्रनी महिला का नाम कमालिया जहूर बताया जा रहा है। इस महिला को कई महंगे शौक है जिसको पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है।


90 लाख का हैंडबेंग
39 वर्षीय युक्रेनी महिला पेशे से अभिनेत्री, गायिका और मॉडल है। इस महिला के शौक बेहद नवाबी हैं। कमालिया जहूर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश अरबपति मोहम्मद जहूर की वाइफ है। इसके अलावा यह महिला हीरों से जड़ी घड़िया पहनने का भी शौक रखती है। बताया जाता है कि इस महिला के पास प्राइवेट जेट, 10 घर और 5 मिलियन यूरो का एक यार्ट भी है। इतना ही नहीं इसके अलावा कमालिया जो चश्मे कैरी करती है वह भी बहुत महंगे होते है उन चस्मों की कीमत करीब चार लाख रूपये है। यह महिला जिस हैंडबेंग का इस्तेमाल करती है उसकी कीमत करीब 90 लाख रूपये है।

यह भी पढ़े :— महिला ने दूल्हे को गिफ्ट में दी ऐसी चीज, देखकर लोगों की थम गई सांसें, देखें वीडियो

नहाने में करती है करोड़ों रुपए खर्च
कमालिया को ऐसे-ऐसे लग्जरी शौक हैं, जिसके बारे में जानकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कमालिया जहूर सिर्फ नहाने में लाखों रूपए खर्च कर देती है। वह रोज शैम्पियन से नहाती हैं। कमालिया रोज करीब 30 बोतल शैम्पेन का इस्तेमाल करती हैं। कमालिया को नहलाने के लिए करीब 20 लोगों की टीम होती है। सब अलग-अलग काम करते हैं। कमालिया के पति इन नौकरों की सैलरी पर ही सालाना 1.94 करोड़ रुपए खर्च कर देते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yx5mb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो