scriptयहां शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं मर्द, जानें क्या है वजह | know about Women Mauritania fattening tradition | Patrika News

यहां शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं मर्द, जानें क्या है वजह

Published: Dec 30, 2018 03:03:41 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

यहां के लोगों को लगता है कि मोटा होना संपन्नता और खूबसूरती का सबसे बड़ा पैमाना है।

omg

यहां शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं मर्द, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे देश के बार में बता रहे है जहां पर मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। लड़कियां खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट भी फॉलो करती हैं। यही नहीं यहां के पुरुष भी शादी में अपने लिए ओवर वेट महिलाओं को ही पसंद करते हैं।
क्या है पूरा मामला?

हम बात कर रहे हैं अफ्रीका की, जहां पर महिलाओं को आकर्षक बनाने के लिए एक दिन में 16,000 तक कैलोरी की डाइट दी जाती है। इन महिलाओं पर इस बात का दबाव बनाया जाता है कि वह खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट फॉलो करें।
क्यों करते हैं मोटी लड़कियों की डिमांड?

दरअसल, यहां के लोगों को लगता है कि मोटा होना संपन्नता और खूबसूरती का सबसे बड़ा पैमाना है। इन लोगों का मानना है कि अगर कोई इंसान मोटी लड़की के साथ शादी करता है तो उसकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी होती है।
दो महीने होता है ‘फीडिंग सीजन’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉरीटेनिया में दो महीने का एक ‘फीडिंग सीजन’ होता है। इसमें 11 साल तक की लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध व पॉरिएज जैसी चीजें दी जाती है, जिससे वह अपना वजन बढ़ा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो