scriptयूं ही जींस में नहीं बनीं होती है सबसे छोटी पॉकेट, सच्चाई जान कह उठेंगे वाह | know why company made smallest pocket in jeans pants | Patrika News

यूं ही जींस में नहीं बनीं होती है सबसे छोटी पॉकेट, सच्चाई जान कह उठेंगे वाह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2019 05:36:42 pm

Submitted by:

Soma Roy

jeans : जींस में छोटी पॉकेट का चलन साल 1879 से शुरू हुआ था
लिवाइस ब्रांड ने की थी इसकी शुरुआत

jeans.jpg
नई दिल्ली। आजकल जींस पहनना एक आम बात हो गई है। लड़के से लेकर लड़कियां तक अपनी डेली लाइफ में इसे वियर करती हैं। जींस में यूं तो दो पॉकेट आगे और दो पीछे होते हैं। मगर क्या कभी आपने गौर किया कि जींस की आगे की दो पॉकेट के अंदर भी एक-एक छोटी पॉकेट रहती हैं। मगर ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं जानते हैं। आज हम आपको जींस की इसी छोटी पॉकेट का राज बताएंगे।
जींस में इस मिनी पॉकेट को बनाने का काम सबसे पहले लेवी स्‍ट्रॉस नामक कंपनी ने शुरू किया था। जिसे आज हम सभी लिवाइस ब्रांड के नाम से जानते हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 1879 में किया था। उस जमाने में इस मिनी पॉकेट को वॉच पॉकेट के नाम से जाना जाता था। वॉच पॉकेट को खासतौर से काउ बॉयज के लिए तैयार किया गया था। इस पॉकेट को घड़ी रखने के लिए बनाया गया था।
बताया जाता है कि 18वीं शताब्दी में काउ बॉयज चेन वाली घडियां अपने पास जींस की इसी छोटी पॉकेट में रखते थे। तभी से लेवी स्‍ट्रॉस ने जींस में छोटी जेब बनाना शुरु कर किया। कंपनी के मुताबिक जींस में ये पॉकेट ऐसी होती है जिसमें स्क्रैच पड़ने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसे में इसमें चीजें सुरक्षित रहती हैं ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो