scriptAMAZING : जानिए क्यों 123 दिन तक हथकड़ी में रहा यह कपल | Know why this couple remained in handcuffs for 123 days | Patrika News
अजब गजब

AMAZING : जानिए क्यों 123 दिन तक हथकड़ी में रहा यह कपल

-यूक्रेन के प्रेमी युगल ने आजमाई अनोखी युक्ति (Ukraine’s loving couple tried a unique trick)

Jun 23, 2021 / 11:36 pm

pushpesh

AMAZING : जानिए क्यों 123 दिन तक हथकड़ी में रहा यह कपल

रेकॉर्ड अधिकारी ने 17 जून को दोनों की हथकड़ी काटी

यूक्रेन के एलेक्सांद्र कुडले और उनकी मंगेतर को जब लगा कि वे एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे और रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया तो उन्होंने एक अनोखी युक्ति अपनाई। दोनों ने इस वर्ष वेलेंटाइन डे पर खुद को हथकड़ी में बांध लिया, जिसे 17 जून को राजधानी कीव में खोला गया। यह कपल 123 दिन तक हथकड़ी में रहा, जिसे यूक्रेन की रेकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। जिस वक्त रेकॉर्ड अधिकारी ने दोनों की हथकड़ी काटी, उस वक्त देशभर का मीडिया मौजूद था। दोनों ने अपने फोटो और अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे खूब पसंद किया गया। इंस्टाग्राम पर उनके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।
हथकड़ी करेंगे नीलाम : कपल अब इस हथकड़ी को नीलाम करने पर विचार कर रहे हैं। इससे मिलने वाली राशि को वे जरूरतमंदों के लिए दान करेंगे।

क्या निष्कर्ष निकला
कुडले ने बताया कि उन्हें एक-दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिला। यह भी समझ आया कि दो विपरीत विचार के लोगों को कैसे तालमेल रखना चाहिए।

Home / Ajab Gajab / AMAZING : जानिए क्यों 123 दिन तक हथकड़ी में रहा यह कपल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो