scriptइंडोनेशिया में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी, पंखों के फड़फड़ाने की आवाज सुन लोग रह गए दंग | Largest honeybee in the world found in Indonesia | Patrika News
अजब गजब

इंडोनेशिया में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी, पंखों के फड़फड़ाने की आवाज सुन लोग रह गए दंग

यह है दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी
इंडोनेशिया में मिली
पंखों की फड़फड़ाहट सुनकर लोग हुए हैरान

Feb 22, 2019 / 01:26 pm

Arijita Sen

Flying bulldog

इंडोनेशिया में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी, पंखों के फड़फड़ाने की आवाज सुन लोग रह गए दंग

नई दिल्ली। मधुमक्खियों से हमें शहद मिलता है। शहद पौष्टिक होने के साथ साथ इसका टेस्ट भी स्वादिष्ट होता है। हालांकि मधुमक्खियों के छत्तों से शहद निकालना काफी जोखिम भरा होता है क्योंकि इनके काटने से जलन, सूजन जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से लोग काफी सावधानी बरतकर इन छत्तों से मधु निकालने का काम करते हैं। सामान्य लोग इनसे दूरी बनाए रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं।
Flying bulldog

आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी जिंदा मधुमक्‍खी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम‘फ्लाइंग बुलडॉग’ (Flying Bulldog) है। आकृति में यह मधुमक्खी सामान्य मधुमक्खियों से काफी बड़ी होती है। जहां सामान्य मधुमक्‍ख‍ियों का आकार 2mm से 8mm तक होता है वही फ्लाइंग बुलडॉग 6cm यानी कि 60mm की होती है।

नेचर फोटोग्राफर क्‍ले बोल्‍ट एक ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उनके साथ कुछ वाइल्‍डलाइफ एक्‍सप्‍लोरर्स भी थे। घूमने के दौरान उन्हें यह मधुमक्खी मिली जो एक वयस्क मनुष्य के अंगूठे के समान बड़ी है। इंडोनेश‍िया के एक द्वीप पर जंगलों की खाक छानने के बाद उनके हाथ यह मधुमक्खी लगी। पहली नजर में इसे देखकर सभी हैरान थे। वह इतनी बड़ी थी कि उनके पंखों की फड़फड़ाहट की आवाज अभी भी सभी के कानों में गूंज रही है।

Home / Ajab Gajab / इंडोनेशिया में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी, पंखों के फड़फड़ाने की आवाज सुन लोग रह गए दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो