आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी जिंदा मधुमक्खी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम‘फ्लाइंग बुलडॉग’ (Flying Bulldog) है। आकृति में यह मधुमक्खी सामान्य मधुमक्खियों से काफी बड़ी होती है। जहां सामान्य मधुमक्खियों का आकार 2mm से 8mm तक होता है वही फ्लाइंग बुलडॉग 6cm यानी कि 60mm की होती है।
नेचर फोटोग्राफर क्ले बोल्ट एक ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उनके साथ कुछ वाइल्डलाइफ एक्सप्लोरर्स भी थे। घूमने के दौरान उन्हें यह मधुमक्खी मिली जो एक वयस्क मनुष्य के अंगूठे के समान बड़ी है। इंडोनेशिया के एक द्वीप पर जंगलों की खाक छानने के बाद उनके हाथ यह मधुमक्खी लगी। पहली नजर में इसे देखकर सभी हैरान थे। वह इतनी बड़ी थी कि उनके पंखों की फड़फड़ाहट की आवाज अभी भी सभी के कानों में गूंज रही है।