scriptजानिए दुनिया के उन नेताओं के बारे में 30-40 वर्षों से सत्ता में बैठे हैं | Leaders who have been sitting at the helm of power for decades | Patrika News

जानिए दुनिया के उन नेताओं के बारे में 30-40 वर्षों से सत्ता में बैठे हैं

Published: Jul 05, 2020 05:34:21 pm

Submitted by:

pushpesh

-कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया 44 वर्ष से शासन कर रहे हैं, तो ईरान के अली खमनेई 38 वर्ष से (Cameroon’s President Paul Bia has been ruling for 44 years, then Iran’s Ali Khamenei for 38 years)-सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत में सबसे अधिक शासन करने वाले नेता हैं (Sikkim Chief Minister Pawan Chamling is the most ruling leader in India)

जानिए दुनिया के ऐसे नेताओं के बारे में, जो दशकों से सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं

जानिए दुनिया के ऐसे नेताओं के बारे में, जो दशकों से सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं

जयपुर. पहले संविधान संसोधन और अब चुनाव के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2036 तक देश की सत्ता पर अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के बाद सत्ता संभाली थी। उधर चीन में मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले ही साम्यवादी देश के संविधान में संशोधन कर आजीवन शासन का लाइसेंस हासिल कर चुके हैं। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद 20 वर्ष से शासन कर रहे हैं। अतीत में झांके तो सत्ता की लालसा पहले से चली आ रही है। 19 देशों में ऐसे शासक हैं जो 20 वर्ष से अधिक सत्तासीन हैं, इनमें आधे अफ्रीकी देशों के हैं। जबकि छह देशों में 35 वर्ष से एक ही व्यक्ति शासन कर रहा है।
इन देशों में दशकों से सत्ता में बैठे शासक

पॉल बिया (85), कैमरून
पद- राष्ट्रपति
शासन-44 वर्ष
(1975-1982) तक प्रधानमंत्री रहे

तेओडोरो ओबियंग (78 वर्षं), भूमध्यरेखीय गिनी
पद-राष्ट्रपति
शासन-41 वर्ष
-चाचा को बेदखल कर सत्ता पर कब्जा किया
अली खमनेई (81), ईरान
पद-सर्वोच्च नेता
शासन-38 वर्ष
-1981-1989 तक राष्ट्रपति भी रहे

डेनिस ससोऊ नगेसो (76), कांगो
पद-राष्ट्रपति
शासन-36 वर्ष
-1979-92 और 1997 से अब तक

हुन सेन (67), कंबोडिया
पद-प्रधानमंत्री
शासन-32 वर्ष
-असली नाग हुन नबाल, बाद में बदला

योवेरी मुसेवेनी (75), युगांडा
पद-राष्ट्रपति
शासन-34 वर्ष
-देश को गृहयुद्ध के हालात से बाहर निकाला

इदरिस डेबी (68), चाड
पद-राष्ट्रपति
शासन-30 वर्ष
-राष्ट्रपति हुसैन को बेदखल कर सत्ता पाई

इमोमली रहमोन (67), ताजिकिस्तान
पद-राष्ट्रपति
शासन-28 वर्ष
-शुरू के 25 वर्ष गृहयुद्ध, एक लाख मारे गए
इसाइयस आफवेरकी (74), इरीट्रिया
पद-राष्ट्रपति
शासन-27 वर्ष
-इथोपिया से आजादी में संघर्ष किया

अलेक्जेंडर लुकाशेन्को (65), बेलारूस
पद-राष्ट्रपति
शासन-26 वर्ष
-कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूत किया

RUSSIA : सत्ता विस्तार के पीछे ये है व्लादिमीर पुतिन की मंशा

वे जो नहीं रहे
-फिदेल कास्त्रो, क्यूबा- 49 वर्ष
-चियांग कारसेके, ताइवान- 74 वर्ष
-किम इल सुंग, उत्तर कोरिया- 46 वर्ष
-मुअम्मर गद्दाफी, लीबिया- 42 वर्ष
-रॉबर्ट मुगाबे, जिम्बाब्वे- 37 वर्ष
भारत में लंबे समय तक शासन
1. सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग 25 वर्ष से सत्ता में हैं। इसके बाद ज्योति बसु 23 वर्ष पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी लगातार 20 वर्ष से मुख्यमंत्री हैं।
(संडे थिंक टैंक डेस्क)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो