scriptसूरज की पहली किरण के साथ दर्शन देने आते है प्रभु श्रीराम, लोग देते हैं बंदूक की सलामी | Lord Shri Rama Comes to GIve Darshan In Orchha, Know the HIstory | Patrika News

सूरज की पहली किरण के साथ दर्शन देने आते है प्रभु श्रीराम, लोग देते हैं बंदूक की सलामी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 03, 2020 03:16:22 pm

Submitted by:

Soma Roy

Shri Ram in Orchha : रानी गणेश कुमारी के तप के चलते प्रभु श्रीराम को निभाना पड़ा था वचन
भक्त को बचाने के लिए श्रीराम ने किया था ये काम

Shri Ram in Orchha

Shri Ram in Orchha

नई दिल्ली। भारत देश को आस्था का केंद्र माना जाता है। यहां कई ऐसी जगह हैं जो चमत्कारों (miracle) से भरी हुई है। ऐसा ही एक स्थान मध्य प्रदेश में है। माना जाता है कि यहां ओरछा शहर (Orccha) में सूरज की पहली किरण निकलने पर भगवान राम (Lord Rama) दर्शन देने आते हैं। इस जगह प्रभु राम को राजा का दर्जा दिया जाता है इसीलिए उनके स्वागत में बूंदूक की सलामी दी जाती है।
दुनिया में मिली ऐसी अजीबो-गरीब जगह जहां हैं मंगल ग्रह जैसे हालात

बताया जाता है कि भगवान राम यहां पर सुबह के समय आते हैं और सूरज ढलने के बाद यहां से चले जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार शहर में मधुकर साहब नाम के राजा हुआ करते थे और उनकी रानी का नाम गणेश कुमारी था। राजा मधुकर कृष्ण भक्त थे और रानी राम भक्त थीं। एक बार राजा कृष्ण जी की पूजा के लिए वृंदावन जाना चाहती थीं और रानी अयोध्या जाकर राजा राम की पूजा करना चाहती थीं। इस बात से राजा नाराज हो गए। उन्होंने रानी को भगवान राम को ओरछा में विराजमान करने की बाद कही।
orjha.jpg
राजा की बात सुनकर रानी तैश में अयोध्या (Ayodhya) के लिए निकल गयीं। वहां उन्होंने घोर तप किया, लेकिन जब भगवान राम नहीं आए तब वो सरयू नदी में कूद गयीं। ऐसे में भक्त को बचाने के लिए भगवान् राम प्रकट हुए। आखिर में उन्हें रानी के साथ उनके महल में विराजमान होने के लिए आना पड़ा। माना जाता है कि तभी से ओरछा के महल में हर रोज भगवान राम आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो