scriptजादूगर ने शो में अपने ही साथी के दो टुकड़े कर दिए! उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन | magician pc sircar controversial tv show | Patrika News
अजब गजब

जादूगर ने शो में अपने ही साथी के दो टुकड़े कर दिए! उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

जादूगर ने आरी से उसके दो टुकड़े कर दिए। फिर जादूगर लड़की को उठाने का प्रयास करने लगा।

Jun 05, 2018 / 02:51 pm

Sunil Chaurasia

pc

जादूगर ने शो में अपने ही साथी के दो टुकड़े कर दिए, उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। साल 1956, तारीख थी 9 अप्रैल। टीवी पर लोगों ने लाइव कत्ल का एक शो देखा। जिसके बाद रात के करीब सवा नौ बजे एक अंग्रेज़ी समाचार के दफ्तरों में एक के बाद एक सैकड़ों कॉल आने लगी, फोन पर लोग कह रहे थे कि उन्होंने टीवी पर लाइव कत्ल देखा है। दरअसल उन दिनों टीवी पर एक काफी चर्चित शो आता था जिसका नाम पैनोरामा था। शो में जादू दिखाया जाता था, लिहाज़ा इस शो ने काफी कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली थी। 9 अप्रैल 1956 वाले दिन शो में एक जादूगर ने एक 17 साल की लड़की को पहले तो अपने वश में किया फिर उसे एक टेबल पर लिटा दिया।
लड़की पूरी तरह से शांत और बिना हिले-डुले टेबल पर लेटी हुई थी। तभी उस जादूगर ने आरी से उसके दो टुकड़े कर दिए। फिर जादूगर लड़की को उठाने का प्रयास करने लगा। लड़की की ऐसी हालत को देख दर्शकों के दिमाग में बातें खटकने लगी। लड़की के शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिसके बाद जादूगर ने उसके चेहरे को एक काले कपड़े से ढक दिया।
लड़की के चेहरे को काले कपड़े से ढकने के बाद शो का प्रेसेंटर आया और कहा कि कार्यक्रम यहां खत्म होता है। हालांकि बाद में लड़की खड़ी भी हो गई थी। लेकिन लोगों ने फोन करके बोला कि उन्होंने टीवी पर लड़की का कत्ल होते देखा है। इस पूरी घटना का पूरा सच क्या है, आज भी यह एक रहस्य ही बना हुआ है। इस शो के बाद जादूगर की लोकप्रियता में और भी बढ़ोतरी हो गई। लड़की को काटने वाले जादूगर कोई और नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध पीसी सरकार था। जिसने टेबल पर अपनी ही एक साथी दिप्ती डे के दो टुकड़े कर दिए थे। इस मामले के बाद अगले दिन तमाम अखबारों में पीसी सरकार की खबर प्रमुख समाचार के रूप में छपी। सरकार का जन्म 23 फरवरी 1913 को बांग्लादेश के टांगाइल में हुआ था। सरकार गणित में काफी तेज़ थे, लेकिन उनका सारा ध्यान जादूगरी में था।

Home / Ajab Gajab / जादूगर ने शो में अपने ही साथी के दो टुकड़े कर दिए! उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो