script… तो महाराणा प्रताप ने काट ली थी बादशाह अकबर की मूंछ! | Maharana Pratap cut mustache of Akbar! | Patrika News

… तो महाराणा प्रताप ने काट ली थी बादशाह अकबर की मूंछ!

Published: Jul 08, 2017 10:28:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

मेवाड़ के घर-घर में महाराणा काे लेकर ये किस्से खूब चाव से कहेे आैर सुने जाते हैं। एेसा ही एक किस्सा है जब महाराणा ने अकबर की मूंछ काट ली थी।

महाराणा प्रताप काे लेकर कर्इ किस्से-कहानियां प्रचलित हैं। इनमें एतिहासिक सच्चार्इ कितनी है ये तो कहना मुश्किल है, लेकिन मेवाड़ के घर-घर में महाराणा काे लेकर ये किस्से खूब चाव से कहेे आैर सुने जाते हैं। एेसा ही एक किस्सा है जब महाराणा ने अकबर की मूंछ काट ली थी। 
इसके अनुसार महाराणा प्रताप को हराने के लिए मुगल बादशाह अकबर अपनी विशाल फौज के साथ मेवाड़ पहुंचा। अकबर की फौज ने राजसमंद जिले की बादशाह मगरी पर डेरा डाला। फौज के साथ ही बादशाह मगरी पर ही अकबर का भी पड़ाव लगा दिया गया। 
अकबर ने महाराणा प्रताप को ललकारा था। कहते हैं कि जब प्रताप पहुंचे तो उस वक्त रात हो गर्इ थी आैर अकबर गहरी नींद में सोया हुआ था। अपने उसूलों के लिए पहचाने जाने वाले महाराणा प्रताप ने सोए हुए शत्रु पर हमला करना ठीक नहीं समझा। हालांकि ये बताने के लिए कि महाराणा प्रताप उनकी ललकार पर युद्घ के लिए आ पहुंचे हैं उन्होंने अकबर की मूंछे काट लीं। 
हम आपको बता दें कि देश में महाराणा प्रताप को लेकर पिछले कुछ दिनों से बहस छिड़ी हुर्इ है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाराणा प्रताप को लेकर कहा था कि उन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता आैर स्वाभिमान से अपना जिया आैर मिसाल पेश की। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप का सही मूल्यांकन इतिहासकारों ने नहीं किया। इतिहास में अकबर को ‘अकबर द ग्रेट’ कहा गया जबकि महाराणा प्रताप में एेसी कौनसी कमी नजर आर्इ जिससे उन्हें ‘महाराणा प्रताप द ग्रेट’ नहीं कहा गया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो