scriptरात को लोगों के घरों की घंटी बजाकर करता था लोगों की नींद हराम, पकड़े जाने पर हुआ ये सलूक | Man arrested for ringing doorbells in night | Patrika News
अजब गजब

रात को लोगों के घरों की घंटी बजाकर करता था लोगों की नींद हराम, पकड़े जाने पर हुआ ये सलूक

घरों की घंटी बजा भाग जाता था एक शख्स
पुलिस ने आदमी को गिरफ्तार कर लिया

Jan 18, 2020 / 12:22 pm

Piyush Jayjan

Doorbell

Doorbell

नई दिल्ली। हर किसी के पास खुद से जुड़ी शरारतों की कई कहानियां होती है। इन्हीं में कुछ हरकतें तो ऐसी होती है कि जब आपको जेहन में पुरानी यादा ताजा होती है तो फिर हंसने से नहीं चूकते। लेकिन कई शरारत ऐसी होती है जिनके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

दरअसल मुंबई ( Mumbai ) में एक 37 वर्षीय व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार धर लिया गया क्योंकि यह आदमी आधी रात को घरों की घंटी ( Doorbell ) बजाकर भाग जाया करता था। इस आदमी ने पूरे इलाके के लोगों की नाक में दम कर रखा था।

हाथी ने बीच सड़क में उखाड़ा ट्रक का बोनट

व्यक्ति की अजीबोगरीब हरकत से लोग बुरी तरह तंग आ गए थे। ऐसे में यह शख्स एक दिन व्यक्ति जब घर की घंटी बजाकर भाग रहा था तो उसे आस पास के बाकी लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जब पकड़े गए शख्स से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों करता है तो उसके पास कोई सही जवाब ही नहीं था।

इस शख्स को जब लोगों ने पकड़ लिया तो ऊपर से गाली- गलौज भी करने लगा। इसके बाद लोगों ने पुलिस ( Police ) को बुला लिया। पुलिस ने कहा कि इस शख्स को सोते हुए लोगों की नींद खराब करने की लत थी। पुलिस में कई परिवारों ने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है।

भूखी मछलियों को बत्तख ने अपनी चोंच से खिलाया दाना, दोनों की दोस्ती पर दिल हारे लोग

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया शख्स शराब के नशे में भी था। अब पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 448, 504 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अगर आप भी इस तरह शरारत करने की सोच रहे है तो पहले ये भी जान लीजिए कि पकड़े जाने पर आपको भी हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।

Home / Ajab Gajab / रात को लोगों के घरों की घंटी बजाकर करता था लोगों की नींद हराम, पकड़े जाने पर हुआ ये सलूक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो