script

दोस्त से शादी करने के लिए लड़के से लड़की बन गया शख्स, परिवार वालों की मौजूदगी में लिए सात फेरे

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 12:19:08 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

अनिक और साग्निक की शादी में काफी अड़चनें आनी बाकी थी, लिहाज़ा दोनों के परिवार वालों ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया था।

sex change

दोस्त से शादी करने के लिए लड़के से लड़की बन गया शख्स, परिवार वालों की मौजूदगी में लिए सात फेरे

नई दिल्ली। एक समय हुआ करता था जब प्यार का दायरा काफी सीमित था। लेकिन समय के साथ-साथ इसके दायरे में ऐसा विस्तार हुआ है, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले तो पुरुष था लेकिन अपने दोस्त से शादी करने के लिए वह महिला बन गया। जी हां, सुनने में बेशक यह काफी अजीबो-गरीब लग रहा होगा लेकिन बिल्कुल सच है। पश्चिम बंगाल का रहने वाला अनिक अपने दोस्त साग्निक के काफी करीब आ गया था। इतना ही नहीं साग्निक भी अनिक से प्यार करने लगा था। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने ज़िंदगी भर साथ रहने के लिए शादी करने का मन बना लिया।
अनिक और साग्निक की शादी में काफी अड़चनें आनी बाकी थी, लिहाज़ा दोनों के परिवार वालों ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया था। कोई भी परिवार ये नहीं चाहता था कि उनका बेटा एक मर्द से शादी करे। मॉडलिंग से जुड़े दोनों ही लड़के किसी भी हालत में एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे, इसलिए दोनों ने साथ रहने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला। लेकिन यह तरीका बेहद ही खतरनाक और अजीबो-गरीब था। साग्निक से शादी करने के लिए अनिक ने जेंडर चेंज करने का फैसला लिया।
मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अनिक पुरुष से बदलकर महिला बन गया। महिला बनने के बाद अनिक ने अपना नाम एनी रख लिया। जिसके बाद एनी ने पूरे बंगाली रिति-रिवाज़ों के साथ साग्निक के साथ शादी कर ली। बीते सोमवार को जलपाईगुड़ी में परिवार वालों की मौजूदगी में एनी और साग्निक सात जन्मों के बंधन में बंध गए। एनी और साग्निक के परिजनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर चूर थे कि उनके आगे उन्हें घुटने टेकने पड़े।

ट्रेंडिंग वीडियो