script

लड़की के पिता की हुई मौत, लड़का शव के सामने ही करने लगा शादी के लिए प्रपोज

Published: May 13, 2022 10:32:40 pm

Submitted by:

Archana Keshri

पहले लड़के ने लड़की के पिता के फ्यूनरल में स्पीच दी। इसके बाद उसने इसी स्पीच में बोला कि वो इस बात का शुक्रगुजार है कि इस मुश्किल घड़ी में भगवान उसकी गर्लफ्रेंड के साथ खड़े हैं।

लड़की के पिता की हुई मौत, लड़का शव के सामने ही करने लगा शादी के लिए प्रपोज

लड़की के पिता की हुई मौत, लड़का शव के सामने ही करने लगा शादी के लिए प्रपोज

प्रेम शब्द से तो सब वाकिफ ही होगें, ये कब किसको किससे हो जाए ये भी कोई नहीं जानता और रही प्रपोज करने की बात तो कभी-कभी इंसान इतना भावुक हो जाता है की वो अपनी भावनाओं को बयां करते वक्त आस-पास का माहौल भी नहीं देखता। उसे कुछ फर्क नहीं पड़ता है कि समय कैसा है माहौल कैसा है उसे बस अपने प्रपोज़ करने से मतलब है। एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया, जिसके बाद आसपास के लोग दंग रह जाते हैं।
आपने देखा होगा जब किसी प्रेमी को अपनी प्रेमिका को प्रपोज करना होता है तो वो बहुत ही क्रिएटिव तरीका खोजता है। प्रेमी ऐसे मौके की तलाश में भी रहते है जहां से सारा माहौल सेट हो जाए और लड़की बस ‘हां’ बोल दे। लेकिन कुछ लोग समझ नहीं पाते, वो मौके की नजाकत और दस्तूर को दरकिनार करते हुए प्रेम की हवाओं में ऐसे बहते हैं कि उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं होता कि वो किस समय प्रपोज करने जा रहे हैं।
यह मामला दक्षिण अफ्रीका के Limpopo प्रांत का है। जब एक व्यक्ति ने एक लड़की को शीदी के लिए ऐसे समय पर प्रपोज़ किया हैं, जब उसके पिता की मृत्यु हो गई थी और सब रो रहे थे। और सबसे बड़ी बात आपको बता दें, जिस व्यक्ति ने ऐसा काम किया वो पादरी था।
पहले लड़के ने लड़की के पिता के फ्यूनरल में स्पीच दी, इसके बाद उसने इसी स्पीच में बोला कि वो इस बात का शुक्रगुजार है कि इस मुश्किल घड़ी में भगवान उसकी गर्लफ्रेंड के साथ खड़े हैं। ये मामला टिकटॉक पर भी शेयर किया गया है। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

‘जो इस देश का नागरिक है, उसे राष्ट्रगान गाना चाहिए’ – मदरसे में राष्ट्रगान पर बोले शाहनवाज हुसैन

वायरल हुए वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की के पिता की डेडबॉडी पीछे ताबूत में रखी होती है। लोगों से बात करते-करते माइक हाथ में पकड़े हुए पादरी अपनी गर्लफ्रेंड के पास आता है और घुटनों के बल बैठकर लड़की के पिता की शोक सभा में ही बैठकर उसे प्रपोज कर दिया है। ये देखकर आस-पास के लोग दंग रह जाते हैं।
https://youtu.be/3R8YzG31qH8

लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो उन्हें भी गुस्सा आ गया। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो इसे पादरी की गलत हरकत तक बता दिया। अब यूजर्स का गुस्सा भी जायज है, आखिर कौन ऐसे वक्त कौन ये काम करता है।

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु के मंत्री का विवादित भाषण, ‘हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पूरी बेचते हैं’

ट्रेंडिंग वीडियो