scriptOMG: चैन से सोया था शख्स, तभी छाती पर आकर बैठ गई शेरनी , जानिए क्या हुआ फिर ? | Man Fights Off Lioness In Gujarat | Patrika News

OMG: चैन से सोया था शख्स, तभी छाती पर आकर बैठ गई शेरनी , जानिए क्या हुआ फिर ?

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2020 12:46:34 am

Submitted by:

Vivhav Shukla

गुजरात के राजकोट (Rajkot of Gujarat) के रहने वाले विपुल खेलैया (Vipul Khelaiya) ने दावा किया है कि जब वो अपने घर के बाहर सो रहे थे
तभी उसके सीने पर एक शेरनी आकर बैठ गई और फिर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर शेरनी को धक्का दे दिया और वे वहां से भाग गई।

 

Man Fights Off Lioness In Gujarat

Man Fights Off Lioness In Gujarat

नई दिल्ली। सोचिए अगर आप सो रहे हो और अचानक से कोई शेरनी (Lioness) आकर आपके छाती पर बैठ जाए तो आप क्या करेंगें? ये सोच ही अपने आप में डरावनी है। लेकिन ये हादसा एक शख्स के साथ सच में हुआ है। गुजरात के राजकोट (Rajkot of Gujarat) के रहने वाले विपुल खेलैया (Vipul Khelaiya) ने दावा किया है कि जब वो अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी उसके सीने पर एक शेरनी आकर बैठ गई और फिर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर शेरनी को धक्का दे दिया और वे वहां से भाग गई।

मौत को मात ( Escape from jaws of death) देने वाले विपुल (Vipul Khelaiya) ने बताया कि वे राजकोट के अभारमपारा गांव (Abharampara Village) में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वो रात को सो रहे थे तभी अचानक से एक शेरनी उनकी छाती पर आकर बैठ गई। जब उन्होंने उसे देखा तो पहले तो वे घवरा गए लेकिन फिर वे उन्होंने उसे जोर से धक्का दिया। धक्का की वजह से शेरनी चौंक गई और वहां से भाग गई।

vdvdffwfefefe.jpg
मीडिया से बात करते हुए विपुल (Vipul Khelaiya) ने बताया कि शेरनी को धक्का देने के बाद वो हट तो गई लेकिन वो बहुत बुरी तकह से डर गए थे। उन्हें खुद नहीं यकीन हो रहा था कि उन्होंने एक शेरनी को दूर फेंका है। उन्होंने आगे बताया कि थोड़ी देर बाहर खड़े रहने के बाद शेरनी वहां से वापस जंगल की तरफ भाग गई।
बता दें गुजरात (Gujarat) में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात का गिर जंगल (Gir forest of Gujarat) का 1600 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल इन शेरों का घर है। यहां के आस पास के गांवों में अक्सर शेर घूमते नजर आ जाते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो