scriptMan jumps off building for stunt but it goes terribly wrong | स्टंटबाजी के चक्कर में बिल्डिंग से कूदना पड़ा शख्स को भारी, दिन में ही दिखे तारें | Patrika News

स्टंटबाजी के चक्कर में बिल्डिंग से कूदना पड़ा शख्स को भारी, दिन में ही दिखे तारें

locationजयपुरPublished: Sep 13, 2023 04:29:39 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Stunt Goes Terribly Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना काफी अच्छा लगता है। पर उनकी स्टंटबाजी कई बार उनको भारी भी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक ऐसे शख्स के साथ भी हुआ जिसने स्टंटबाजी के चक्कर में एक ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगा दी। पर उसका यह स्टंट पूरी तरह से उसकी सोच के विपरीत गया।

man_jumping_off_building_1.jpg
Man jumping off building

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं और उनके शौक भी अलग-अलग होते हैं। इन्हीं शौकों में से एक है स्टंट करना। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही स्टंट के वीडियो ऑनलाइन देखने को मिलते हैं। कुछ स्टंट तो बेहरतरीन होते हैं पर कुछ स्टंट करना लोगों को काफी भारी पड़ता है। इसी तरह का एक और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स की स्टंटबाजी उसे काफी भारी पड़ जाती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.