scriptऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं? जो सोचने पर कर दे मजबूर | Man proposes to girlfriend with tattoo featuring Yes or No boxes | Patrika News

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं? जो सोचने पर कर दे मजबूर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2019 02:04:20 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

इश्क के पागलपन में इंसान कुछ भी कर गुजर जाता है।
एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को अलग अंदाज में प्रपोज किया।

1573459003_tmp_nintchdbpict000538023279_2.jpg

नई दिल्ली। प्रेम जब किसी के सिर चढ़कर बोलता है तो उसके मायने ही अलग होते है। इश्क में डूबा हुआ शख्स अपनी माशूका को दुनिया की हर वो नायाब चीज तोहफे में देना चाहता है जो उसके बस में हो।

इसलिए दीवानगी के पागलपन में इंसान कुछ भी कर गुजर जाता है। इस दुनिया में आपने भी अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने वाले ढ़ेरों नए तरीकों के बारें में सुना होगा इनमें से कई तरीके तो वाकई आपको भौचक्का कर देंगे।

कुछ ऐसा ही देखने को मिला यूके में, जहां एक शख्स ने कुछ ऐसा अजब काम किया। दरअसल इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने की खातिर इतना कमाल का तरीका ईजाद किया कि शायद ही इसे कोई ताउम्र भूल पाएं।

इस शख्स ने इंग्लैंड के ‘गॉड्स ऑफ इंक टैटू स्टूडियो’ जाकर अपने सीने पर एक टैटू बनवाया। जिस पर अंग्रेजी में लिखा था, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इसी के साथ में ‘हां या ना’ जवाब के लिए भी दो अलग-अलग ऑप्शन भी दिए हुए थे।

जब शख्स यह अनोखा टैटू बनवाकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा तो उसे देखकर वह भी सकते में पड़ गईं। इससे बाद लड़की न बगैर वक्त जाया किए ‘हां’ वाले ऑप्शन पर टिक किया और अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

इस अनोखे टैटू को बनाने वाले आर्टिस्ट जुरिस जुरिसन ने बताया कि यह प्रपोजल वाकई अपने आप में दिलचस्प और अनोखा था। यह बिल्कुल उसी तरह का पागलपन था, जैसे स्कूलों में लड़के लड़कियों को अपने प्रेम का इजहार करने के लिए प्रेम पत्र लिखते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो