scriptचाकू से हमला किए जाने पर खून से लथपथ आहत शख्स ने किया ऐसा काम, देखते ही देखते लोग करने लगे सलाम | Man reached hospital himself after knife attack in Capetown | Patrika News

चाकू से हमला किए जाने पर खून से लथपथ आहत शख्स ने किया ऐसा काम, देखते ही देखते लोग करने लगे सलाम

Published: Nov 22, 2018 04:37:25 pm

Submitted by:

Arijita Sen

जहां छोटी सी खरोंच आने पर हम घबरा जाते हैं वहां इस इंसान के सिर पर चाकू धंस जाने के बावजूद इसने वो कर दिया जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल है।
 
 

knife attack

चाकू से हमला किए जाने पर खून से लथपथ आहत शख्स ने किया ऐसा काम, देखते ही देखते लोग करने लगे सलाम

नई दिल्ली। इंसान की जिंदगी में इच्छा शक्ति एक अहम स्थान रखता है। इंसान शारीरिक रूप से कितना ही कमजोर हों या उसकी पारिवारिक या आर्थिक स्थिति कैसी भी क्यों न हों, लेकिन अगर उसकी इच्छा शक्ति प्रबल है तो वो बड़ी ही आसानी से बड़े से बड़े काम को अंजाम दे सकता है। उसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। इसीलिए इच्छा शक्ति को मजबूत बनाना चाहिए। अब आप इस घटना को ही देख लीजिए, जहां छोटी सी खरोंच आने पर हम घबरा जाते हैं वहां इस इंसान के सिर पर चाकू धंस जाने के बावजूद इसने वो कर दिया जिसके बारे में सोचना भी मुश्किल है।

demo pic

हम यहां 24 वर्षीय शॉन वेन की बात कर रहे हैं। शान किसी कंपाउड पर अपनी साईकिल को पार्क कर रखा था। इधर बीच कुछ लुटेरे कंपाउड में चोरी करने के उद्देश्य से आ पहुंचे। उनकी नजर साईकिल पर पड़ी और वो उसे लेकर भागने वाले थे।

हालांकि ऐसा हो नहीं सका क्योंकि शान तभी वहां आ गया और उन लोगों को धर दबोचा। खुद को बचाने के लिए अपराधियों ने शॉन पर हमला बोल डाला। गहमागहमी में लुटेरों ने उस पर चाकू फेंका जो कि शान की खोपड़ी में जा घुसा। खून से लथपथ शान को देखकर हमलावर वहां से भाग गए।

उस स्थिति में शान घबराया नहीं। उसने अपनी साइकिल उठाई और लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल की ओर चल दिया। रास्ते में सभी शान को देखकर हैरान थे जो कि स्वाभाविक भी था। उसके सिर से खून लगातार बहता ही जा रहा था। वह जब अस्पताल पहुंचा तो उसे देख रिसेप्सनिस्ट हक्का-बक्का रह गया।

 शॉन वेन

काउंटर पर शान ने बड़े ही आराम से पूछा कि,डॉक्टर बिजी हैं क्या? डॉक्टर वेंटर ने शान का इलाज किया। उन्होंने शान के इच्छा शक्ति की तारीफ की।डॉक्टर वेंटर ने जब शान का एक्स-रे रिपोर्ट देखा तो वो भी हैरान हो गए।

डॉक्टर का कहना है कि, शान की किस्मत अच्छी थी क्योंकि चाकू ठीक उस जगह पर लगी जहां सिर की हड्डी मजबूत थी इस वजह से चाकू सिर्फ खोपड़ी के ऊपरी हिस्से में लगी और उसकी जान बच गई।

सिर में 6 इंच का चाकू धंसा होने के बावजूद शान ने जिस तरह से स्थिति को संभाला उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है।अफ्रीका के केपटाउन में हुए इस मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो