scriptसिंगापुर के इस शख्स ने 10 फुट लंबे कोबरा से रचाई शादी, वजह जान उड़ जाएंगे होश | man weds to a cobra in singapore | Patrika News

सिंगापुर के इस शख्स ने 10 फुट लंबे कोबरा से रचाई शादी, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Published: Jun 08, 2018 11:51:25 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

शख्स ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड थी, जिसकी आज से करीब 5 साल पहले ही मौत हो गई थी।

snake

सिंगापुर के इस शख्स ने 10 फुट लंबे कोबरा से रचाई शादी, वजह जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। सिंगापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने एक कोबरा के साथ शादी कर ली। कोबरा के साथ लड़के की शादी की वजह जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि सिंगापुर का यह शख्स अपने साथ एक कोबरा को रखता था। वह इसके साथ अपना सारा काम करता था। जैसे सुबह का खाना, घूमना-फिरना, गेम खेलना और भी बहुत कुछ। दोनों के बीच बॉन्डिंग इतनी मजबूत हो गई कि बाद में शख्स ने कोबरा के साथ शादी ही कर ली।
शख्स ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड थी, जिसकी आज से करीब 5 साल पहले ही मौत हो गई थी। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बेपनाह मोहब्बत करता था, लिहाज़ा वह हर दिन.. हर पल उसके वापस आने की राहें देखता था। कोबरा के साथ बनी बॉन्डिंग से उसे लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड कोबरा के रूप में एक बार फिर से उसके पास आ गई है। शख्स की इस स्टोरी को जो भी सुन रहा है, उसका दिमाग थोड़ी देर के लिए काम करना ही बंद कर दे रहा है।
एक तरफ 10 फुट लंबे इस कोबरा को देखते ही लोग यहां-वहां भागने लगते हैं, तो वहीं दूसरी ओर से शख्स कोबरा के साथ खाता-पीता है। इतना ही नहीं ये शख्स कोबरा के साथ ही सोता भी है, घर में कैरम भी खेलता है और पिकनिक पर इसे साथ में लेकर जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देखते में बेहद ही डरावना और खतरनाक यह कोबरा शख्स को ज़रा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचाता। शख्स पूरे दिन कोबरा के साथ ही रहता है। दोनों एक-दूसरे से एक पल के लिए भी अलग नहीं होते हैं।
खबरों के मुताबिक कोबरा के साथ रहने वाला यह शख्स बौद्ध धर्म का पालन करता है। बौद्ध धर्म के सिद्धांतों की मानें तो इंसान अपनी मृत्यु के बाद एक बार फिर से किसी जानवर के रूप में जन्म लेता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो