scriptअगर कर लेंगी सावन में ये तीन चीज तो पति की बढ़ेगी आयु, स्वयं महादेव करेंगे बुरी नजर से रक्षा | married women can use this remedies to increase the life of husband | Patrika News

अगर कर लेंगी सावन में ये तीन चीज तो पति की बढ़ेगी आयु, स्वयं महादेव करेंगे बुरी नजर से रक्षा

Published: Aug 12, 2018 02:53:33 pm

Submitted by:

Arijita Sen

आज हम आपको सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ खास चीजों के बारे में बताएंगे जिसे कर आप अपने पति की आयु बढ़ा सकती हैं।

सावन का महीना

अगर कर लेंगी सावन में ये तीन चीज तो पति की बढ़ेगी आयु, स्वयं महादेव करेंगे बुरी नजर से रक्षा

नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। शिव भक्त इस महीने में महादेव को प्रसन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सावन का महीना शिव जी का प्रिय होता है।

सावन में चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है। तपती गर्मी से राहत पाकर इंसान,जानवर और प्रकृति का रूप भी निखरकर सामने आता है। सावन में लोग शिव जी की पूजा करते हैं। सावन में शादीशुदा महिलाएं भी कुछ खास तरह का श्रृंगार करती हैं।

इस महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े, हरी चुड़ियां और मेहंदी लगाती हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि सावन में हरा रंग का विशेष महत्व है। धार्मिक ओर से भी सावन में हरे रंग को धारण करना शुभ माना जाता है।

आज हम आपको सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ खास चीजों के बारे में बताएंगे जिसे कर आप अपने पति की आयु बढ़ा सकती हैं।

सावन का महीना

इस महीने में किसी भी दिन सूर्योदय होने से पहले उठ जाए और इसके बाद नहा लें। नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें। स्नान करने के बाद शिव जी की आरती करें और उन्हें गुड़ और चावल का भोग अर्पित करें। पूजा सम्पूर्ण हो जाने के बाद इस गुड़ और चावल को पति-पत्नी मिलकर खाएं। ऐसा करने से दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही यह बुरी नजर से भी बचाता है।

सावन का महीना

इस दौरान सोमवार के दिन किए जाने वाले शिव पूजा में एक तांबे के बर्तन में शुद्ध जल, दूध, केसर, हल्दी मिलाकर इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। जब यह जल बहकर शिवलिंग से नीचे की ओर आए तब इसकी कुछ बूंदे अपने पति के कंठ में लगा दें। इससे पति की आयु में वृद्धि होगी और साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

सावन का महीना

सावन में किसी भी दिन पति-पत्नी एक साथ मिलकर पीपल के पेड़ की पूजा करें। इसके लिए आटे से बना हुए दीपक में घी डाल कर दीया जलाएं। इसके साथ ही हल्दी, कुमकुम और चावल से पीपल के पेड़ की पूजा करें। पूजा के पश्चात पति-पत्नी मिलकर मौली का धागा लेकर पीपल में बांधते हुए 7 बार परिक्रमा करें। अन्त में महादेव का दर्शन करें।इससे रिश्ते में प्रगाढ़ता आती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो