scriptये है दुनिया का वो देश, जहां महिलाओं के गुलाम होते हैं पुरुष | Men are servant of women in this country of the world | Patrika News

ये है दुनिया का वो देश, जहां महिलाओं के गुलाम होते हैं पुरुष

Published: Jul 31, 2016 12:13:00 am

Submitted by:

अदर वर्ल्ड किंगडम की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं ही हैं और पुरुषों को जानवर ही समझा जाता है, इससे ऊपर वो कुछ भी नहीं हैं। यहां पुरुषों को महिलाएं गुलामी के लिए ही रखती हैं। महिलाएं ही इस देश की नागरिकता ले सकती हैं, इसके लिए वहां की महारानी ने कुछ नियम बनाए हैं।

अदर वर्ल्ड किंगडम की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं ही हैं और पुरुषों को जानवर ही समझा जाता है, इससे ऊपर वो कुछ भी नहीं हैं। यहां पुरुषों को महिलाएं गुलामी के लिए ही रखती हैं। महिलाएं ही इस देश की नागरिकता ले सकती हैं, इसके लिए वहां की महारानी ने कुछ नियम बनाए हैं।
अदर वर्ल्ड किंगडम: ये उस देश का नाम है, जहाँ महिलाएं करती हैं राज और पुरुष करते हैं उनकी गुलामी। सबसे खास बात ये कि यहां की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं ही हैं और पुरुषों को जानवर ही समझा जाता है, इससे ऊपर वो कुछ भी नहीं हैं। यहां पुरुषों को महिलाएं गुलामी के लिए ही रखती हैं। गुलाम को अगर शराब पीना होता है तो वो पहले मा‍लकिन के पैरों पर डाली जाती है और इसके बाद ही गुलाम उसे पी सकता है।
‘वुमन ओवर मेन’ मोटो वाला ये देश 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था, लेकिन इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। इस देश का पूरा शासन महारानी पैट्रिसिया-1 के हाथ में है और उनको ही देश के कानून में परिवर्तन करने का अधिकार है। हालांकि महारानी पैट्रिसिया-1 का चेहरा आज तक बाहरी दुनिया में किसी ने नहीं देखा है। 
दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को यहां रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है । 3 हेक्टयर यानी 7.4 एकड़ की जमीन पर बने इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है और इसका अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। इस देश के निर्माण में दो मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपए) की लागत आई थी। 
देश में छोटी झील, घास के मैदान, ओवल ट्रैक, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, नाइटक्लब और कई इमारतें हैं। मुख्य इमारत महारानी का महल है, जहां से पूरे देश का शासन चलता है। महल में दावत हॉल, लाइब्रेरी, दरबार, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने के लिए जेल हैं।
महिलाएं ही इस देश की नागरिकता ले सकती हैं, जिसके लिए महारानी ने कुछ नियम बनाए हैं, जो इस तरह से हैं उस महिला को नागरिकता दी जाएगी, जो अपनी सहमति से संबंध बनाने की उम्र तक पहुंच गई हो। उस महिला को नागरिकता दी जाएगी, जिसके पास कम से कम एक पुरुष नौकर हो। नागरिकता लेने वाली महिला को अदर वर्ल्ड किंगडम के सभी नियमों का पालन करना होगा। नागरिकता लेने के लिए महिला को कम से कम 5 दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो