scriptक्रूरता का दूसरा नाम था ये मुगल शासक, एक मामूली लड़की के लिए उठाया था चौंकाने वाला कदम | Mughal emperor Aurangzeb also had true love in his life | Patrika News

क्रूरता का दूसरा नाम था ये मुगल शासक, एक मामूली लड़की के लिए उठाया था चौंकाने वाला कदम

Published: Jun 07, 2018 12:57:14 pm

Submitted by:

Arijita Sen

औरंगजेब को भी अपने जीवनकाल में किसी से प्यार हुआ था। वो इस हद तक दीवानें थे कि अपने प्यार के खातिर कुछ भी करने को तैयार थे।

Aurangzeb

क्रूरता का दूसरा नाम था ये मुगल शासक, एक मामूली लड़की के लिए उठाया था चौंकाने वाला कदम

नई दिल्ली। मुगल शासक औरंगजेब का नाम हम सभी ने सूना है। औरंगजेब का नाम जहन में आते ही एक क्रूर और अत्याचारी शासक का चेहरा हमारे सामने उभर आता है।

औरंगजेब इस हद तक क्रूर था कि उसने अपने पिता शाहजहां तक को कैद कर डाला था। अपने सगे भाइयों और भतीजों को बहुत ही क्रूरता से मौत के घाट उतारा। उसने अपनी प्रजा तक को नहीं बख्शा। अपने शासनकाल में हिन्दुओं के सैकड़ों मंदिरों को बर्बाद कर डाला।
औरंगजेब के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए क्या आप सोच सकते हैं कि उसके दिल में भी किसी के लिए प्यार पनप सकता है? क्या इस क्रूर शासक को भी किसी से सच्ची मोहब्बत हो सकती है?
तो आपको बता दें कि औरंगजेब को भी अपने जीवनकाल में किसी से प्यार हुआ था। वो इस हद तक दीवानें थे कि अपने प्यार के खातिर कुछ भी करने को तैयार थे। चलिए आज औरंगजेब के सच्चे इश्क के बारे में आपको पूरी बात बताते हैं।
Aurangzeb

बता दें कैथरीन ब्राउन जो कि एक बहुत ही मशहूर इतिहासकार ने अपनी पुस्तक ‘डिड औरंगजेब बैन म्यूजिक?’ में इस बात का जिक्र किया है। ऐसा लिखा गया है कि एकबार औरंगजेब अपनी मौसी से मिलने बुरहानपुर गया था। वहां उसने एक लड़की को देखा। उसे देखते ही औरंगजेब उसके प्यार में पागल हो गया। उस लड़की का नाम हीराबादी जैनाबादी था।

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि औरंगजेब को शराब पीना पसंद नहीं था। एकदिन हीराबाई औरंगजेब का अपने प्रति प्यार की परीक्षा लेने के लिए उनके सामने शराब पीने का प्रस्ताव रखा। अपने बात पर हमेशा टिके रहने वाले औरंगजेब, हीराबाई के कहने पर ऐसा करने को तैयार हो गए। जैसे ही वो अपना पहला घूंट लेने वाला था तो हीराबाई ने उसे रोक दिया।

 

Aurangzeb

औरंगजेब के मोहब्बत को देखते हुए हीराबाई को भी उनसे प्यार हो गया लेकिन किस्मत के आगे इस महान शासक की भी नहीं चली। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन बावजूद इसके उनका प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच सका क्योंकि हीराबाई की अचानक मौत हो गई थी। हीराबाई की मृत्यु के बाद उन्हें औरंगाबाद में दफनाया गया।

इस किस्से को जानकर हमारे सामने ये बात तो साफ हो गई कि इश्क के सामने इस महान और क्रूर शासक को भी हार माननी पड़ी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो