script77 साल के इस शख्स के प्यार में पागल हो गई 45 साल छोटी लड़की, और फिर… | multi millionaire man marries waitress 45 years younger than him | Patrika News

77 साल के इस शख्स के प्यार में पागल हो गई 45 साल छोटी लड़की, और फिर…

Published: Dec 24, 2018 11:53:07 am

Submitted by:

Vinay Saxena

लंदन के अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद इल्ताफ शेख ने नवंबर में उज्बेकिस्तान मूल की गुली मुराडोवा को अपनी दुल्हन बनाया है।

wow

77 साल के इस शख्स के प्यार में पागल हो गई 45 साल छोटी लड़की, और फिर…

नई दिल्ली: इंग्लैंड में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरसअल, यह शादी कोई आम शादी नहीं बल्कि 77 साल के शख्स की है, जिसने अपने से 45 साल छोटी लड़की को अपना हमसफर बना लिया है।
अरबपति बिजनेेसमैन हैं इल्ताफ शेख

लंदन के अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद इल्ताफ शेख ने नवंबर में उज्बेकिस्तान मूल की गुली मुराडोवा को अपनी दुल्हन बनाया है। शेख की उम्र 77 साल है, जबकि गुली अभी 32 साल की हैं। दोनों की उम्र में 45 साल का फासला है, लेकिन इसके बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार हो गई।
कैफे से शुरू हुई लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक कैफे से होती है, जहां गुली वेट्रेस की जॉब करती थीं। शेख ने साल 2012 में पहली बार इसी कैफे में गुली को देखा था। शेख को गुली से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। शेख ने गुली से मुलाकात की और धीरे—धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। शेख गुली को अपनी आलीशान जिंदगी से इम्प्रैस करता रहा।
पहली पत्नी को दिया तलाक, शादी में शामिल हुई बड़ी बेटी

दोनों शादी करने वाले थे, शेख की पहली पत्नी के नाराज हो जाने की वजह से ये शादी नहीं हो सकी। अब शेख्स ने अपनी पहली पत्नी से 25 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया है। बीते महीने दोनों की शादी लंदन के एक बड़े फाइव स्टार होटल में हुई। शादी में शेख की सबसे बड़ी बेटी जरीना भी शामिल थी, जो कि दुल्हन यानि गुली से 15 साल बड़ी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो