scriptयह मुस्लिम महिला राम मंदिर के लिए जुटा रही है धन, लोगों से कर रही हैं इस तरह अपील | Muslim woman raising funds for Ram temple in Ayodhya | Patrika News

यह मुस्लिम महिला राम मंदिर के लिए जुटा रही है धन, लोगों से कर रही हैं इस तरह अपील

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2021 10:51:32 pm

-जाहरा नाम की मुस्लिम महिला ताहेरा ट्रस्ट में ऑर्गनाइजर हैं। वह मुस्लिम समुदाय से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान देने की अपील कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह पहल खूब चर्चा बटोर रही है….
 

ram_mandir_1.jpg

 

मनुष्य चाहे किसी भी जात-पात का हो, धर्म मनुष्य को अलग नहीं करता। इस बात को साबित कर दिखाया है एक मुस्लिम महिला ने। यह महिला अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए धन जुटा रही है। इसका नाम है जाहरा बेगम। यह महिला ताहेरा ट्रस्ट की ऑर्गनाइजर हैं। वह मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को धार्मिक एकता के लिए योगदान करने की अपील कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह पहल खूब चर्चा बटोर रही है।

विविधता में एकता की याद दिला रही हैं जाहरा
जाहरा सभी को विविधता में एकता की याद दिला रही है। वह लोगों को याद दिला रही है कि कैसे गणेश चतुर्थी, दशहरा और राम नवमी पूजा के आयोजन में मुस्लिम सहित सभी समुदाय अपने हिंदू भाईयोंक का समर्थन करने के लिए कैसे हमेशा आगे आए हैं। वह मुस्लिम समुदाय से निधि संप्रदाय के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से गांवों में काम करते हुए उन्होंने देखा है कि हिंदुओं ने मुस्लिम कम्युनिटी के लिए मस्जिदों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों के निर्माण के लिए अपनी जमीन दान की है।

जाहरा ने की खुले दिल से दान करने की अपील
जाहरा ने कहा, ‘हम धन्य हैं कि हमारे देश में भगवान राम का जन्म हुआ था। हम सौभाग्यशादी हैं कि हमारे समय में मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। भगवान राम ने धर्म को जीवन के रूप में सिखाया है और पूरी दुनिया के सामने एक आदर्श खड़ा किया है। हमे खुले दिल से आगे आकर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो