scriptआसमान से गिरा अजीबोगरीब पत्थर! चुंबक लगाने पर रहस्य और गहराया | mysterious stone said to be fallen from sky in bihar | Patrika News

आसमान से गिरा अजीबोगरीब पत्थर! चुंबक लगाने पर रहस्य और गहराया

Published: Jul 24, 2019 10:45:52 am

Submitted by:

Priya Singh

बिहार ( Bihar ) के मधुबनी ( Madhubani ) में आसमान से गिरा अजीबोगरीब पत्थर
15 किलो के विचित्र पत्थर में हैं चुंबकीय गुण
लोग देखते ही करने लगे पूजा

madhubani

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) के मधुबनी ( Madhubani ) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां खेत में आसमान से एक रहस्यमयी पत्थर गिरा है। इस पत्थर का वज़न करीब 15 किलो बताया जा रहा है। पत्थर के गिरने के बाद यहां लोग असंजस में पड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक, जिस जगह ये पत्थर गिरा वो जगह गर्म हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसके गिरने की आवाज़ करीब 5 किलोमीटर तक सुनी जा सकती थी। ग्रामीणों का कहना है कि पत्थर के गिरने पर ज़मीन में कुछ फीट नीचे धंस गया। दावा किया जा रहा है कि पत्थर गिरने वाली जगह पर कुछ पल के लिए सफेद धुंआ देखा गया। पत्थर धंसने वाली जगह गर्म भी पाई गई।

ये है दुनिया का सबसे महंगा सांप, कीमत जान छूट जाएंगे पसीने

madhubani bihar

फिलहाल प्रशासन ने पत्थर को ज़ब्त कर उसे ज़िला कोषागार में रख दिया है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बयान दिया है कि उसकी जांच के लिए उसे लेबोरेटरी भेजा जाएगा। पत्थर की प्राथमिक जांच की गई तो पता चला की उसमें लोहे के अयस्क भी हैं। जब उसपर चुंबक लगाया गया तो वह पत्थर से चिपक गया। माना जा रहा है कि ये पत्‍थर किसी दूसरे ग्रह का टुकड़ा या उल्का पिंड हो सकता है।

ऑडी कार खदीरने के लिए लड़की ने घर में छापे पैसे और पहुंच गई शोरूम, लेकिन फिर हुआ ऐसा…

bihar

फिलहाल पत्थर को जिला कोषागार में ले जाकर महफूज़ रखवा दिया है। लेकिन उससे पहले स्थानीय लोगों ने पत्थर को पास के ही एक पीपल के पेड़ के नीचे रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्थर को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटने लगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो