script

गाय के गोबर से इस महिला ने कर डाला ऐसा काम, इससे पहले कभी न सुनी होगी ऐसी बात

Published: Aug 05, 2018 11:07:56 am

Submitted by:

Arijita Sen

जलिला ही वह शख्स है जिन्होंने गाय के गोबर से ड्रेस बनाने के नायाब तरीके को ढूंढ़ निकाला है।गोबर में से सेल्यूलोज को अलग करके ऐसा किया गया है।

Netherlands startup company made dress by using cow dung

गाय के गोबर से इस महिला ने कर डाला ऐसा काम, इससे पहले कभी न सुनी होगी ऐसी बात

नई दिल्ली। गाय का हमारे देश में बहुत महत्व है। गाय को भारत में माता का दर्जा दिया जाता है। गाय के दूध को सर्वोत्तम आहार माना गया है। गौ मूत्र का भी पूजा इत्यादि में बेहद महत्व है। आयुर्वेद में गौमूत्र से कई प्रकार की दवाईयों का निर्माण किया जाता है।

अब अगर बात करें गाय के गोबर की तो आज भी इन उपलों का उपयोग खाना बनाने में किया जाता है। इन सारी बातों के बारे में हमने सुना भी है और देखा भी है, लेकिन अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं उस बारे में देखना तो दूर आपने कभी सुना भी नहीं होगा।

Netherlands </figure> startup company made <a  href=dress by using cow dung” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/05/8_1_3209023-m.jpg”>

क्या आपने कभी गाय के गोबर से परिधान बनाने की बात सुनी है? सुनने में भले ही आपको यह अजीब लगे, लेकिन यह सच है।

बता दें, गाय के गोबर का उपयोग अब ड्रेस बनाने में किया जा रहा है। जी हां, नीदरलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी ने गाय के गोबर से ड्रेस बनाई है।

इस स्टार्टअप कंपनी का नाम ‘वन डच’ है जिसे कुछ साल पहले ही शुरू किया गया था। इस कंपनी को जलिला एसाइदी नाम की एक महिला चलाती हैं जो नीदरलैंड की ही रहने वाली हैं और पेशे से एक बायोआर्ट एक्सपर्ट हैं।

Netherlands startup company made dress by using cow dung

जलिला ही वह शख्स है जिन्होंने गाय के गोबर से ड्रेस बनाने के नायाब तरीके को ढूंढ़ निकाला है।गोबर में से सेल्यूलोज को अलग करके जलिला ने ऐसा किया है। सिर्फ डे्रस ही नहीं बल्कि जलिला ने गाय के गोबर को रीसाइकिल करके उससे पेपर, बायो-डीग्रेडेबल प्लास्टिक भी बनाई हैं। उन्होंने सबसे पहले इससे टॉप और शर्ट बनाए और इसके बाद उन्होंने गोबर का इस्तेमाल बाकी चीजों को बनाने में भी किया।

Netherlands startup company made dress by using cow dung

इस अनोखे काम के लिए जलिला को चिवाज वेंचर एंड एचएंडएम फाउंडेशन ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और इसके साथ ही उन्हें दो लाख डॉलर (1.40 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी भी दी गई।

जलिला का इस बारे में कहना है कि, लोग पहले गाय के गोबर को वेस्ट समझते थे और इसे बदबूदार भी मानते थे, लेकिन गोबर बहुत ही काम की चीज है।

उनका यह भी कहना है कि, आने वाले समय में गोबर से बने परिधानों का उपयोग फैशन शो में भी किया जाएगा।

गोबर से निकले सेल्युलोज को जलीला ने ‘मेस्टिक’ नाम दिया है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो