scriptमूली के साथ इन दो चीजों का सेवन नहीं है किसी जहर से कम, पड़ सकता है दिल का भी दौरा | Never eat these two things with radish | Patrika News

मूली के साथ इन दो चीजों का सेवन नहीं है किसी जहर से कम, पड़ सकता है दिल का भी दौरा

Published: Dec 11, 2018 02:40:39 pm

Submitted by:

Arijita Sen

आज हम आपको उन दो चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन मूली के साथ न ही करें तो बेहतर है नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

मूली

मूली के साथ इन दो चीजों का सेवन नहीं है किसी जहर से कम, पड़ सकता है दिल का भी दौरा

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है मूली। जाड़े में लोग मूली का उपयोग पराठे से लेकर सलाद बनाने में करते हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार मूली का सेवन करते हैं।

मूली स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। पोषक तत्वों से भरपूर मूली पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हमारे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

मूली में प्रोटीन, आयोडीन, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसे खाना बॉडी के लिए बेस्ट है, लेकिन आज हम आपको उन दो चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन मूली के साथ न ही करें तो बेहतर है नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

करेला

सबसे पहले बात करते हैं करेले के बारे में। जी हां, मूली खाने के बाद करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है।मूली खाने के 24 घंटे के अंदर करेले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट में रिएक्शन कर सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत आ सकती है और तो और हार्ट अटैक का खतरा भी बना रहता है।

संतरा

करेले के बाद जो दूसरी चीज है वह है संतरा। मूली के साथ संतरा भी नहीं खाना चाहिए। इन दोनों का कॉम्बिनेशन जहर के समान होता है। इन्हें साथ खाने से इंसान का पेट खराब हो सकता है। इसीलिए इन दोनों के सेवन में भी लगभग 12 घंटे का अंतर जरूर रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो