script107 साल का यह वृद्ध इस उम्र में भी करता है ऐसा काम, जानकर आपको भी होगी हैरानी | Oldest barber of the world named Anthony Mancinelli | Patrika News

107 साल का यह वृद्ध इस उम्र में भी करता है ऐसा काम, जानकर आपको भी होगी हैरानी

Published: Dec 14, 2018 04:41:03 pm

Submitted by:

Arijita Sen

इसके बाद उनके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गई। कई सेलेब्रिटीज का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा।

Anthony Mancinelli

107 साल का यह वृद्ध इस उम्र में भी करता है ऐसा काम, जानकर आपको भी होगी हैरानी

नई दिल्ली। दुनिया में कई सारे उम्रदराज लोग मौजूद हैं जिनकी उम्र 100 या उससे ऊपर है। आजकल 40 की उम्र पार करने के बाद इंसान खुद को कमजोर महसूस करने लगता है। तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। 60 तक तो उससे काम करने तक नहीं बनता है। हालांकि आज हम आपको जिस वृद्ध के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें सबसे खास बात यह है कि 107 साल उम्र होने के बावजूद वो किसी के सहारे अपनी जिंदगी नहीं गुजारते हैं। इस उम्र में भी वो काम करते हैं और अपने काम से उन्हें बेहद प्यार है।

Anthony Mancinelli

एंथनी मैनसिनेली नाम का यह शख्स पेशे से एक नाई है। पिछले 96 साल से एंथनी हेयर कटिंग कर रहे हैं। एंथनी दुनिया के सबसे बुजुर्ग हेयर ड्रेसर हैं और इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

Anthony Mancinelli

एंथनी का कहना है कि, जब वो 11 साल के थे तभी से बाल काटना शुरू कर दिया था। तब से अब तक उन्होंने अपने काम को जारी रखा। उन्हें रिटायरमेंट पसंद नहीं। हफ्ते में 5 दिन अपने सैलून में आठ घंटे तक काम किए बिना उन्हें चैन नहीं आता।

Anthony Mancinelli

आज से 11 साल पहले यानि कि साल 2007 में जब एंथनी 96 वर्ष के थे उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ। इसके बाद उनके प्रशंसकों की संख्या काफी बढ़ गई। कई सेलेब्रिटीज का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा। इनमें अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा और न्यूयाॅर्क के गवर्नर एंड्रू कुओमो भी शामिल हैं। एंथनी जिंदगी के प्रति हमेशा सकारात्मक रवैया रखते हैं और इसका पता हमें इस बात से चलता है कि 31 अक्टूबर 2020 को उनका स्टेट बार्बर लाइसेंस खत्म हो रहा है और जल्दी ही रिन्यू कराने की सोच रहे हैं।

Anthony Mancinelli

यहां एक और सबसे मजेदार बात ये है कि एंथनी के कस्टमर्स में उनका 81 साल का बेटा भी शामिल है।एंथनी की जिंदगी में उनके बेटा अहम स्थान रखता है। हर पिता की तरह उन्हें भी अपने बेटे से बेहद प्यार है।एंथनी की पत्नी की मौत आज से 14 साल हो गई थी जिन्हें आज भी वे बहुत मिस करते हैं। दुनिया के इस सबसे बुजुर्ग हेयर ड्रेसर की तारीख करते उनके ग्राहक भी नहीं थकते हैं। सभी को एंथनी का काम बेहद पसंद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो