scriptये है दुनिया का सबसे खतरनाक जीव, जहर की एक बूंद से हो सकता है पूरा शहर खत्म | One drop of this fish is very dangerous for humans | Patrika News

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक जीव, जहर की एक बूंद से हो सकता है पूरा शहर खत्म

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2019 02:41:55 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

समुद्र में पाई जाती है ये मछली
बाकी मछलियों से काफी खतरनाक होती है ये

fish

नई दिल्ली: दुनिया में कई जीव ऐसे हैं जो देखने में काफी प्यारे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्यारे दिखने वाले जीव आपकी जान भी ले सकते हैं। हमारा मकसद आपको डराना नहीं बल्कि, सावधान करना है। एक ऐसी ही दुनिया के सबसे जहरीले जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे छूने मात्र से मौत हो सकती है।

je2.png

किलिंग मशीन के नाम से मशहूर डायनासोर मिला ब्राजील में, शोधकर्ताओं ने किया ये बड़ा खुलासा

ऐसा दिखता है ये जीव

दरअसल, इस जीव का नाम है स्टोन फिश ( stone fish )। पत्थर की तरह दिखने वाली इस मछली को छूते ही आपकी मौत हो सकती है। इसलिए समुद्र के किनारे चेतावनी लिखी हुई होती है कि अगर आपको ऐसा जीव दिखाई देता है तो तुरंत भागकर अपनी जान बचाए। ये जहरीली मछली दुनिया में मकर रेखा के आसपास के समुद्र में पाई जाती है। इस मछली की बनावट पत्थरों की जैसी होती है जिस कारण लोग इसे नहीं पहचान पाते हैं और इसका शिकार हो जाते हैं। इस मछली पर अगर आप अपना पैर रखते हो, तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में न्यूरोटोक्सिन जहर निकालती है। अगर इस मछली के जहर से आप का कोई अंग प्रभावित हो गया है तो जान बचाने के लिए तत्काल उसे काट दे।

jee1.png

एक बूंद कर सकती है शहर खत्म

ये मछली दुनिया की बाकी मछलियों से काफी अलग होती है, लेकिन इन सबसे ये काफी खतरनाक होती है। इस मछली के जहर छोड़ने की स्पीड काफी ज्यादा होती है। इसको छूते ही ये 0.5 सेकंड में अपना जहर छोड़ देती है। इस मछली के जहर की बात करें तो इसका एक बूंद जहर एक शहर को तबाह करने के लिए काफी है यानि कि अगर एक बूंद जहर किसी शहर के पानी में घोल दिया जाता है तो उस शहर के हर इंसान का जीवन समाप्त हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो