scriptएक ऐसा देश जहां चलता है सिर्फ महिलाओं का राज, यहां के नियम जानकर दंग रह जाएंगे आप | Only women rule in this country | Patrika News

एक ऐसा देश जहां चलता है सिर्फ महिलाओं का राज, यहां के नियम जानकर दंग रह जाएंगे आप

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2019 05:00:43 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

लोगों को हैरान करते हैं यहां के नियम
पासपोर्ट भी अलग और पैसे भी अलग होते हैं यहां के

woman

नई दिल्ली: महिलाओं के हक को लेकर हमेशा ही जंग छिड़ी रहती है। बात भी सही है हक तो बराबर के ही होने चाहिए। ऐसे में वक्त बदला भी है और महिलाएं अब पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरूषों से काफी आगे निकल गई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी है, जहां पुरुषों की नहीं बल्कि महिलाओं ( Woman ) की चलती है। चलिए बताते हैं आपको उस देश के बारे में।

woman2.png

महिला डॉक्टर की स्कूटी का टायर हुआ पंचर, दो युवकों ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म, जला दी लाश

आपने कई अजीबो-गरीब नियमों के बारे में सुना होगा, लेकिन ये एक ऐसा देश है जहां सिर्फ महिलाओं का राज चलता है। मतलब पुरूषों का बिल्कुल भी नहीं। यहां तक कि इस देश में पुरुषों को तो नागिरकता तक भी नहीं दी जाती है। दरअसल, इस देश का नाम है ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’। ये देश यूरोप के देश चेक रिपब्लिक से साल 1996 में अलग होकर बना था। वैसे इस देश को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अब तक कानूनी मान्यता देकर अलग राष्ट्र नहीं माना है। ये देश महज 7.4 एकड़ में फैला है।

woman1.png

इस देश में रानी है जिनका नाम ‘पैट्रिसिया-1’ है। यहां महारानी का ही राज चलता है। देश की नागरिकता पाने की चाहत रखने वाली महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होते हैं। उनके पास कोई एक आदमी होना चाहिए जो उनका आदेश मानता हो। इस देश में रहने के लिए हर महिला को रानी की बात माननी ही होती है। इस देश की पुलिस और मुद्रा मतलब रुपये भी बिल्कुल अलग है। इस देश में अपना अलग तरह का पासपोर्ट चलता है। यही नहीं यहां के नियम भी अजीबो-गरीब हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो