scriptफोटो में दिख रही लड़की के हैं 3 पैर, सच्चाई जान ली तो पैरों के नीचे से खिसक जाएगी ज़मीन | Patrika News
अजब गजब

फोटो में दिख रही लड़की के हैं 3 पैर, सच्चाई जान ली तो पैरों के नीचे से खिसक जाएगी ज़मीन

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ने अपने सभी प्लेटफॉर्म्स पर ज़बरदस्त रायता फैला रखा है। लेकिन अच्छी बात ये है कि सोशल मीडिया पर फैला रायता लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपको इतना कंफ्यूज़ कर देगा कि आप थोड़ी देर के लिए सांस लेना भी भूल जाएंगे। वैसे ऐसा कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि हम यहां सिर्फ मनोरंजन की बात कर रहे हैं।

2/3

जो तस्वीर आप देख रहे हैं, उसमें आपको एक लड़की दिख रही होगी। अगर आप अपनी नज़रे थोड़ी सी नीचे करेंगे तो आप देखेंगे कि फोटो में दिखने वाली लड़की की दो पतली-पतली टांगें दिख रही हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि जब तक हम आपको फोटो की सच्चाई नहीं बताएंगे आप इस फोटो की असलियत नहीं पता लगा पाएंगे।

3/3

चलिए अब आपको फोटो की पूरी असलियत बता देते हैं। फोटो में आप जिस लड़की को देख रहे हैं, उसका दायां पैर दिख रहा है। बता दें कि फोटो में एक ही पैर है। लेकिन लड़की ने जो पैंट पहना है उसके बीचों-बीच एक धारी है। जिससे लड़की के दो पैर दिख रहे हैं, वास्तव में वो लड़की का एक ही पैर है। अगर इस पोस्ट ने आपका दिमाग हिला दिया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ताकि आप उनके ऑप्टिकल इल्यूज़ंस के बारे में जान सकें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.