scriptएक पाकिस्तानी लड़के ने किया ऐसा अविष्कार, पुलिस को करना पड़ा उसे गिरफ्तार | pakistan boy in protective custody for making self made machine | Patrika News

एक पाकिस्तानी लड़के ने किया ऐसा अविष्कार, पुलिस को करना पड़ा उसे गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 03, 2019 03:19:31 pm

Submitted by:

Priya Singh

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बच्चे ने किया गजब का अविष्कार
पुलिस को लगा गांववालों को हो सकता है खतरा
बच्चे और महीन को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है जांच

pakistan boy in protective custody for making self made machine

एक पाकिस्तानी लड़के ने किया ऐसा अविष्कार, पुलिस को करना पड़ा उसे गिरफ्तार

नई दिल्ली। पाकिस्तान ( Pakistan ) में एक लड़के ने ऐसी मशीन का अविष्कार कर दिया कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां के पंजाब प्रांत में एक लड़के को फ्लाइंग मशीन बनाकर उसे उड़ाते देखा गया। पुलिस के लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई। उन्हें डर था कि कहीं इस मशीन का इस्तेमाल करने से गांववालों को कोई खतरा न हो। फैयाज़ नाम के 10वीं के एक छात्र को पंजाब प्रांत ( punjab province ) के मुहम्मद नगर में एक खेत में ड्रोन जैसा एक डिवाइस उड़ाते देखा गया।

अतीत में हुआ था ये भयानक नरसंहार, धर्म से थी ऐसी नफरत कि हज़ारों लोगों को उतार दिया था मौत के घाट

 

protective custody

जब वह यह कर रहा था तब उसे देखने के लिए खेत में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने फैयाज़ को हिरासत में लिया और उसके द्वारा अविष्कार की गई मशीन को जब्त कर लिया। फैयाज़ का कहना है कि इस मशीन को बनाने के लिए उसने अपना खेत तक बेच दिया। उससे मिले पैसे से उसने ये मशीन बनाई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मशीन को एक ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर वहां से ले जाया गया। फिलहाल, लड़के को सुरक्षित रख पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मशीन की जांच भी कर रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो